Asrani: बॉलीवुड को आज यानी 20 अक्तूबर को एक तगड़ा झटका लगा। मशहूर अभिनेता गोवर्धन असरानी का सोमवार शाम करीब 4 बजे मुंबई में निधन हो गया। उनकी उम्र 84 साल थी। उनकी मौत का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आइए उनकी कुछ यादगार फिल्मों और किरदार के बारे में जानते हैं…
Asrani Passes Away: मशहूर अभिनेता असरानी का निधन, 84 साल में दुनिया को कहा अलविदा
Asrani ने 350 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
भारतीय सिनेमा में जब कॉमेडी और कैरेक्टर रोल्स की बात होती है, तो असरानी का नाम अपनी अलग चमक के साथ याद किया जाता है। 1 जनवरी 1941 को जयपुर में जन्मे गोवर्धन असरानी ने पांच दशकों से अधिक लंबा फिल्मी सफर तय किया। इसमें उन्होंने 350 से ज़्यादा हिंदी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए।
Ek Deewane Ki Deewaniyat First Review: एक दीवाने की दीवानियत देखनी चाहिए या नहीं? पढ़ें रिव्यू
शोले का ‘जेलर’
1975 की क्लासिक फिल्म शोले में असरानी (Asrani ) का जेलर वाला किरदार आज भी लोगों की हंसी का कारण बनता है। हिटलर स्टाइल में संवाद बोलते हुए उनका अभिनय दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ गया। यह रोल आज भी बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित कॉमिक किरदारों में गिना जाता है ।
‘आज की ताजा खबर’
1973 की आज की ताजा खबर में असरानी ने चंपक बूमिया / अमित देसाई का रोल निभाया था। इस किरदार ने उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट कॉमेडियन अवॉर्ड दिलाया और दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई। फिल्म में मनोज कुमार और तनुजा के साथ उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया ।
‘रफूचक्कर’ और ‘छोटी सी बात’
1975 की रफूचक्कर में असरानी ने कन्हैयालाल चतुर्वेदी के किरदार से दर्शकों को खूब हंसाया। वहीं छोटी सी बात में नागेश का मासूम और मजेदार रोल उन्हें नए जमाने की रोमांटिक कॉमेडी का चेहरा बना गया।
सत्तर और अस्सी के दशक के हास्य अभिनेता
पिया का घर, अभिमान, नामक हराम, और बावर्ची जैसी फिल्मों में असरानी ने अपने हल्के-फुल्के अंदाज से सामाजिक सिनेमा में हंसी का पुट डाला। खासकर बावर्ची में उनके निभाए गए विश्वनाथ शर्मा / बब्बू का किरदार आज भी प्रशंसकों के बीच चर्चित है ।
नए जमाने में भी छाए
2000 के दशक में भी असरानी दर्शकों को हंसाने से पीछे नहीं हटे। हेरा फेरी में बैंक मैनेजर, भूल-भुलैया में मुरारी, भागम भाग में इवेंट मैनेजर, और बोल बच्चन में पंडित शास्त्री जैसे किरदारों से उन्होंने नई पीढ़ी के दर्शकों को भी अपना मुरीद बना लिया।








