Ashish Chanchlani: यूट्यूब की दुनिया के दो नाम इन दिनों छाए हुए हैं। एक एल्विश यादव, दूसरे आशीष चंचलानी। जहां एल्विश अपनी वेब सीरीज ‘औकात के बाहर’ से तहलका मचा रहे हैं। वहीं, आशीष चंचलानी की हॉरर-कॉमेडी सीरीज ‘एकाकी‘ का दूसरा चैप्टर आते ही लोगों का दिल जीत लिया है। पहला एपिसोड तो पहले ही हिट था, लेकिन चैप्टर 2 ने तो हंसी और डर का डबल डोज दे दिया। सीरीज में आशीष के साथ कई मशहूर यूट्यूबर्स भी नजर आ रहे हैं, जिससे मजा और भी बढ़ गया है।
Aukaat Ke Bahar के लिए Elvish Yadav ने जला लिया अपना हाथ, लोग कर रहे मेहनत की जमकर तारीफ
Ashish Chanchlani के डायलॉग की खूब चर्चा
हालांकि, असली वायरल क्लिप वो है, जिसमें आशीष भूत भगाने का अनोखा तरीका बताते हैं। क्लिप में आशीष डरे-सहमे अंदाज में कहते हैं, “आदिपुरुष फिल्म लगाते हैं इससे भगवान को देखर भूत डर जाएंगे और अगर नहीं डरे तो फिल्म के डायलॉग सुनकर तो जरूर डर जाएंगे।
Ekaki : Chapter Two #Prabhas reference, Oh my lottery National Joker 🤡 pic.twitter.com/VwQAxaATpK
— AJ 🇵🇱 (@srkzpowerhouse) December 8, 2025
लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं
बस, ये लाइन सुनते ही सोशल मीडिया पर हंसी का बांध टूट गया। वीडियो कुछ ही घंटों में हजारों बार देखा जा चुका है। लोग कमेंट्स कर इस क्लिप पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि इससे पहले एकाकी का चैप्टर 1 रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। शो को आईएमडीबी पर भी अच्छी रेटिंग मिली है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 5: धुरंधर की अंधाधुन कमाई 5वें दिन भी जारी, जानें कलेक्शन








