Anupam Kher: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने आज अपनी मां दुलारी खेर के जन्मदिन पर एक भावुक वीडियो साझा कर सभी का दिल जीत लिया। इस खास मौके पर अनुपम ने अपनी मां को फोन पर जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन उनकी मां के एक सवाल ने उन्हें भावुक कर दिया।
मां की किस बात पर पहुंचा दुख?
Anupam Kher ने साझा किया कि जब उन्होंने सुबह अपनी मां को फोन किया तो मां ने हैरानी से पूछा, “तुझे मेरा बर्थडे कैसे याद है?” यह सवाल सुनकर अनुपम को पहले अजीब लगा, फिर दुख भी हुआ। उन्होंने महसूस किया कि माता-पिता यह उम्मीद ही नहीं करते कि बड़े हो चुके बच्चे उनका जन्मदिन याद रखेंगे।
मां के लिए दिया खास संदेश
Anupam Kher ने इस मौके पर एक दिल छूने वाला वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। वीडियो साझा करते हुए अनुपम ने लिखा, “आज मां का जन्मदिन है! मां का यह सवाल कि ‘तुझे कैसे याद है?’ मुझे अजीब लगा, लेकिन फिर दुख हुआ कि माता-पिता को लगता है बच्चे उनके जन्मदिन भूल जाते हैं। मेरी प्यारी माता, इस वीडियो में मैंने कोशिश की है कि मुझे आपके बारे में सबकुछ याद है। जय माता की! सभी मांएं कमाल की होती हैं!”
आज माँ का #HappyBirthday है! जब मैंने सुबह wish करने के लिए फ़ोन किया तो मुझसे पूछती है, “तुझे कैसे याद है?” मुझे माँ का ये पूछना बड़ा अजीब लगा! पर फिर दुख भी हुआ कि माँ बाप expect ही nahi करते कि बच्चों को बड़े हो जाने पर उनका जन्मदिन याद रहेगा! तो मेरी प्यारी माता! इस वीडियो… pic.twitter.com/DiX33euz1C
— Anupam Kher (@AnupamPKher) June 5, 2025
इस फिल्म में जल्द आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो Anupam Kher जल्द ही मेट्रो…इन दिनों में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी नीना गुप्ता के साथ जमेगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें अनुपम की अदाकारी फैंस को काफी पसंद आई है। यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।








