Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने खोला दिल का राज, अपने क्रश के नाम का कर दिया खुलासा

Ameesha Patel: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने आखिरकार अपने दिल की बात फैंस के सामने रख दी। 49 साल की इस एक्ट्रेस ने अपने हालिया एक्स पोस्ट के जरिए अपने क्रश के नाम का खुलासा कर दिया है। उनका क्रश कोई और नहीं, बल्कि एक हॉलीवुड सुपरस्टार हैं।

अमीषा ने बताया अपने क्रश का नाम

Ameesha Patel ने 27 मई को एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर टॉम क्रूज और उनकी नई फिल्म मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग की जमकर तारीफ की। इस पोस्ट में उन्होंने टॉम को अपना ‘फॉरएवर क्रश’ बताया। अमीषा ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि उन्होंने टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 8 देखी और यह उन्हें बेहद शानदार लगी। उन्होंने टॉम की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनकी फिल्म टॉप गन के समय से ही उनकी दीवानी हैं। Ameesha Patel ने लिखा, “यह फिल्म मेरे उस एकमात्र एक्टर की है, जिस पर मुझे हमेशा से क्रश रहा है। मिशन इम्पॉसिबल 8 ने दिमाग हिला दिया। टॉम क्रूज के स्टंट्स तो बिल्कुल अगले स्तर के थे। मेरे फॉरएवर क्रश ने कमाल कर दिया।”

कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में कर चुकी हैं काम

Ameesha Patel ने साल 2000 में ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी। इसके बाद ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। हाल ही में वह ‘गदर 2’ में नजर आई थीं। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी।

भारत में बंपर कमाई कर रही मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग

टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी की बात करें तो यह दुनियाभर में मशहूर है। इस फ्रेंचाइजी फिल्मों के जरिए टॉम अपने खतरनाक स्टंट्स और दमदार अभिनय फैंस को रोमांचित करते आए हैं। मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग में भी उन्होंने अपने स्टंट से सबको हैरान कर दिया है। भारत में यह फिल्म शानदार कमाई कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के पार कर जाएगी।

Mission Impossible The Final Reckoning X Review: लोगों को कैसा लगा एथन हंट का आखिरी मिशन? जानें

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?