Allu Kanakaratnam: अल्लुू रामलिंगय्या की पत्नी और मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम का शनिवार तड़के 1:45 बजे निधन हो गया। 94 वर्षीय अल्लू कनकरत्नम लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर से तेलुगु फिल्म उद्योग और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
लोगों ने व्यक्त की संवेदनाएं
अल्लू कनकरत्नम के निधन की खबर सुनते ही तेलुगु फिल्म जगत के कई सितारों ने उनके बेटे, निर्माता अल्लू अरविंद और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अल्लू कनकरत्नम का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह 9 बजे से अल्लु अरविंद के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
इंडस्ट्री में शोक की लहर
उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आज दोपहर कोकापेट में संपन्न होगी। अभिनेता पवन कल्याण और नागा बाबू वर्तमान में विशाखापत्तनम में एक सार्वजनिक सभा में शामिल होने गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे रविवार को हैदराबाद पहुंचेंगे।अल्लू कनकरत्नम अल्लू परिवार की मजबूत नींव थीं और उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि तेलुगु सिनेमा से जुड़ा हर व्यक्ति दुखी है। उनके योगदान और स्नेह को हमेशा याद किया जाएगा।








