Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे पर अक्षय कुमार स्तब्ध, बोले- मेरी प्रार्थनाएं सभी के साथ हैं

Ahmedabad Plane Crash: 12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में एक दुखद हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भर रही थी, टेकऑफ के दौरान मेघानी नगर इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। इस त्रासदी पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने ‘हाउसफुल 5’ से रचा इतिहास, बॉलीवुड में बने नंबर वन!

अक्षय कुमार का भावुक संदेश
अक्षय कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर इस हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, “एयर इंडिया के विमान हादसे की खबर से स्तब्ध और अवाक हूं। इस मुश्किल समय में मेरी प्रार्थनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं।”

बचाव कार्य जारी

हादसे (Ahmedabad Plane Crash) की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए। अहमदाबाद अग्निशमन विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की तीन टीमें, जिसमें 90 जवान शामिल हैं वो गांधीनगर से रवाना की गईं। वडोदरा से भी अतिरिक्त टीमें भेजी गईं। कई घायलों को तुरंत नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, हताहतों की सटीक संख्या अभी तक सामने नहीं आई है।

सरकार का त्वरित एक्शन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे (Ahmedabad Plane Crash) पर तुरंत सक्रियता दिखाई। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष सांघवी और पुलिस आयुक्त से बात की। शाह ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?