Akshay Kumar: बॉलीवुड में एक बार फिर पुरानी जोड़ी की वापसी का संकेत मिल रहा है। अक्षय कुमार और डायरेक्टर साजिद खान के बीच नई फिल्म को लेकर बातें चल रही हैं। एकता कपूर इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस करेंगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो शूटिंग जुलाई 2026 से शुरू हो जाएगी। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म से साजिद खान लंबे समय बाद मेनस्ट्रीम सिनेमा में कमबैक कर रहे हैं। उनकी पिछली कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। अक्षय कुमार का स्टारडम, साजिद का मसाला एंटरटेनमेंट और एकता कपूर का प्रोडक्शन ये तिकड़ी ब्लॉकबस्टर देने का दम रखती है।
Varanasi: राजामौली को क्यों बदलना पड़ा ‘वाराणसी’ का नाम? जानें पूरा मामला
Akshay Kumar और साजिद की जोड़ी मचा चुकी है धमाल
अक्षय और साजिद की जोड़ी पहले ही हिट साबित हो चुकी है। उनकी फिल्म ‘हाउसफुल’ ने दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ‘हाउसफुल’ की पहली फिल्म ने 2010 में 75 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। फिर ‘हाउसफुल 2’ (2012) ने जमकर धमाल मचाया। कई सालों बाद ये रीयूनियन फैंस को पुरानी यादें ताजा कर देगा। एकता कपूर का प्रोडक्शन इस प्रोजेक्ट को और मजबूत बनाएगा। बालाजी टेलीफिल्म्स की चीफ ने ‘ड्रीम गर्ल’, ‘पागलपंती’ जैसी फिल्मों से साबित किया है कि वो कंटेंट और कमर्शियल बैलेंस अच्छे से रखती हैं।
Tere Ishk Mein: ‘तेरे इश्क में’ ने रचा इतिहास, धनुष की तमिल फिल्मों को भी पीछे छोड़ा
कब तक आएगी फिल्म?
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का अभी प्री-प्रोडक्शन चल रहा है। स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है। वहीं, कास्टिंग फाइनल होने वाली है। जुलाई 2026 में शूटिंग शुरू होने का मतलब है कि फिल्म 2027 के किसी फेस्टिवल सीजन में रिलीज हो सकती है। फिलहाल जॉनर, स्टोरी या बाकी कास्ट की डिटेल्स बाहर नहीं आई हैं। बातें चल रही हैं, लेकिन ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है। अगर ये प्रोजेक्ट कन्फर्म हो गया तो बॉलीवुड में साल के सबसे बड़े ऐलान में एक होगा।
Randeep Hooda- Lin Laishram announce first Pregnancy: रणदीप-लिन के घर जल्द गूंजने वाली है किलकारी








