Akhanda 2: साउथ सिनेमा के दमदार हीरो नंदमूरी बालकृष्णा फिर लौट आए हैं। इस बार वह अखंडा 2 नाम की फिल्म से तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी सुपरहिट फिल्म ‘अखंडा’ के सीक्वल ‘अखंडा 2 का हिंदी ट्रेलर शनिवार (22 नवंबर) को रिलीज हो गया है।
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri का टीजर आया सामने, कार्तिक के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा
पैन इंडिया रिलीज होगी Akhanda 2
ये ट्रेलर देखते ही फैंस के रोंगटे खड़े हो गए। बालकृष्णा का तेज तर्रार एक्शन और थमन एस का धांसू बैकग्राउंड स्कोर, सब मिलकर बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने को बेताब लग रहा है। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को पैन-इंडिया रिलीज होगी, जिसमें हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषाओं का भी धमाल होगा।
Tanya Mittal: तान्या मित्तल की चमकी किस्मत, एकता कपूर ने शो में दिया काम
BALAKRISHNA – ‘AKHANDA 2’ *HINDI* TRAILER UNVEILED – 5 DEC 2025 RELEASE… #Akhanda2Trailer is now LIVE… #Akhanda2 reunites #NandamuriBalakrishna and director #BoyapatiSreenu after the blockbuster success of #Akhanda.
HINDI 🔗: https://t.co/GMG3s25HEt
The film also features… pic.twitter.com/veleFh2skW
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 22, 2025
ट्रेलर ने मचाया धमाल
ट्रेलर की शुरुआत ही बालकृष्णा के डबल रोल से होती है। एक तरफ वो योद्धा बनकर तांत्रिक दुश्मनों पर कहर बरपा रहे हैं तो दूसरी तरफ सामाजिक बुराइयों से लड़ते एक आम आदमी के रूप में दिख रहे हैं। फिल्म का निर्देशन बोयापति श्रीनू ने किया है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों दस्तक देगी। इससे पहले बालकृष्ण को फिल्म डाकू महाराज में देखा गया था। फिल्म को दर्शकों का भले ही प्यार मिला था, लेकिन बजट ज्यादा होने की वजह से यह फिल्म की हिट की श्रेणी में नहीं आ सकी थी।
Shraddha Kapoor Injured: श्रद्धा कपूर शूटिंग के दौरान हुईं घायल, शूटिंग रुकी, जानें पूरा मामला








