Aankhon Ki Gustaakhiyan: पहली मोहब्बत की मासूमियत और दिल को छू लेने वाली कहानियों का जादू एक बार फिर सिनेमाघरों में बिखरने वाला है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की ताजा जोड़ी फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में दर्शकों को प्यार की एक दिलकश यात्रा पर ले जाने को तैयार है। इस रोमांटिक फिल्म का पहला लुक रिलीज हो चुका है। इसे देखकर प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है।
VIKRANT MASSEY – SHANAYA KAPOOR TEAM UP FOR ‘AANKHON KI GUSTAAKHIYAN’: FIRST GLIMPSE OUT NOW – 11 JULY 2025 RELEASE… Feel the magic of first love… #VikrantMassey and #ShanayaKapoor star in the heartwarming love story #AankhonKiGustaakhiyan.
Presented by #ZeeStudios and… pic.twitter.com/vnS45zWnMy
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 4, 2025
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है, और इसे मंसी बागला, वरुण बागला और ओपन विंडो फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का म्यूजिक विशाल मिश्रा ने दिया है। यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।








