3 Idiots Sequel: 2009 की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजकुमार हिरानी की इस कल्ट क्लासिक का सीक्वल जल्द ही देखने को मिलने वाली है। फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी शूटिंग 2026 में शुरू होगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का टेंटेटिव टाइटल 4 इडियट्स रखा गया है। जी हां, फिल्म चौथा इडियट भी नजर आने वाला है।
Dhurandhar: पाकिस्तान में भी रिकॉर्ड बना रही ‘धुरंधर’, लोगों पर चढ़ा फिल्म देखने का जुनून
3 Idiots Sequel में आया ट्विस्ट
एक सूत्र ने पिंकविला को बताया कि मेकर्स एक बड़े सुपरस्टार को कास्ट करने की सोच रहे हैं। पुराने ट्रायो आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी के साथ चौथा मुख्य किरदार जोड़ा जाएगा। करीना कपूर खान भी अपने रोल में वापसी करेंगी। कहानी पहली फिल्म से आगे बढ़ेगी, लेकिन नए एलिमेंट्स भी आएंगे ताकि चौथा कैरेक्टर जायज लगे। टाइटल अभी वर्किंग है, बदल भी सकता है।
Nidhhi Agerwal: निधि अग्रवाल को भीड़ घेरा, पुलिस ने दर्ज किया आयोजकों के खिलाफ मामला
हिरानी के हाथ में हैं फिल्म की कमान
फिल्म को राजकुमार हिरानी फिर डायरेक्ट करेंगे। इसके प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा, हिरानी और आमिर खान हैं। पहली फिल्म ने शिक्षा व्यवस्था पर बहस छेड़ी थी और 200 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली इंडियन फिल्म बनी थी। ‘ऑल इज वेल’ और रैंचो के डायलॉग आज भी लोगों को याद हैं। चौथा इडियट कौन होगा? यह सस्पेंस फैंस को उत्साहित कर रहा है।
Akshay Kumar की नई फिल्म में विद्या बालन की एंट्री, छह साल बाद साथ आएंगे नजर








