Zubeen Garg: कैसे हुई मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की मौत, डेथ सर्टिफिकेट से हुआ खुलासा

Zubeen Garg: असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की अचानक मौत ने पूरे पूर्वोत्तर को सदमे में डाल दिया है। 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में हुए इस हादसे के बाद रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौत का आधिकारिक कारण बताया।

Bigg Boss 19: सलमान खान ने खोली अशनूर कौर की पोल, अभिषेक के साथ दोस्ती पर उठाए सवाल

इस वजह से हुई मौत

उन्होंने कहा कि सिंगर की मौत डूबने के कारण हुई। सिंगापुर सरकार द्वारा जारी डेथ सर्टिफिकेट में इसे डूबना बताया गया है। हालांकि, पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट अभी बाकी है, जिसके लिए असम सरकार सिंगापुर से संपर्क में है। सीएम सरमा ने मीडिया से कहा, “सिंगापुर हाई कमीशन ने जुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट भेजा है, जिसमें मौत का कारण डूबना बताया गया है। लेकिन यह पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट नहीं है। पोस्ट-मॉर्टम अलग होता है। हम दस्तावेज सीआईडी को भेजेंगे। असम सरकार के मुख्य सचिव सिंगापुर के राजदूत से संपर्क कर रहे हैं ताकि रिपोर्ट जल्द मिल सके।” उन्होंने आगे कहा कि स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन को सांस लेने में दिक्कत हुई। उन्हें तुरंत सीपीआर दिया गया और सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया। आईसीयू में दोपहर करीब 2:30 बजे (भारतीय समय) डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रविवार को पकड़ी फुल स्पीड, इतना रहा कलेक्शन

नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए गए थे Zubeen Garg

जुबीन सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए गए थे। वहां 20 सितंबर को उनका परफॉर्मेंस होना था। फेस्टिवल आयोजकों ने बयान जारी कर कहा कि स्कूबा डाइविंग के दौरान उन्हें सांस की तकलीफ हुई। सीएम सरमा ने खुलासा किया कि जुबीन ने ओवरसाइज लाइफ जैकेट उतार दी थी, जिसके बाद वह डूबने लगे। यॉट क्रू ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

कब होगा अंतिम संस्कार

यह हादसा एक प्राइवेट यॉट पार्टी के दौरान हुआ और सिंगापुर पुलिस जांच कर रही है। असम सरकार भी साजिश की आशंका पर सीआईडी से जांच कराएगी। जुबीन के अंतिम संस्कार की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। सीएम सरमा ने कहा कि 23 सितंबर को सुबह 8 बजे गुवाहाटी के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से उनका शव कदंबागढ़ी गांव ले जाया जाएगा, जहां राज्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?