Nitish Kumar के हिजब हटाने के वीडियो पर Zaira Wasim का फूटा गुस्सा, बोलीं- बिना शर्त मांगनी चाहिए माफी

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है। इसमें वह पटना में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान एक महिला आयुष डॉक्टर का हिजाब (निकाब) खींचकर नीचे कर देते हैं। महिला अपॉइंटमेंट लेटर लेने आई थी। यह घटना सोमवार को हुई, जब 1000 से ज्यादा आयुष डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे थे।

Aukaat Ke Bahar की सफलता पर भावुक हुए Elvish Yadav, लोगों से कहा- आप समर्थक नहीं मेरा परिवार हैं

Nitish Kumar की हो रही आलोचना

वीडियो में नीतीश कुमार महिला से हिजाब हटाने का इशारा करते हैं और खुद खींच देते हैं। महिला का चेहरा और ठुड्डी दिखने लगती है। इस घटना पर राजनीतिक हड़कंप मच गया है। कांग्रेस और आरजेडी ने इस पर नीतीश कुमार की आलोचना की है।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 19: ‘तेरे इश्क में’ 15वें दिन भी दर्शकों को खींचने में कामयाब

जायरा वसीम ने दी Nitish Kumar के वीडियो पर प्रतिक्रिया

इस विवाद में ‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस जायरा वसीम ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 2019 में फिल्मी दुनिया छोड़ चुकी जायरा ने जायरा ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “किसी महिला की इज़्ज़त और मर्यादा कोई खिलौना नहीं है, जिससे मनचाहे तरीके से खेला जाए। खासकर किसी सार्वजनिक मंच पर। एक मुस्लिम महिला होने के नाते, किसी दूसरी महिला का नकाब इस तरह हल्के में खींचा जाना और उसके साथ वो बेपरवाह-सी मुस्कान देखना मुझे बहुत गुस्सा दिलाने वाला लगा। सत्ता सीमाएं तोड़ने की इजाजत नहीं देती। नीतीश कुमार को उस महिला से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 5: ‘किस किसको प्यार करूं 2’ 5वें दिन ही हुई धराशायी

इस फिल्म से सुर्खियों में आई थीं जायरा वसीम

जायरा की यह पोस्ट अब सुर्खियां बटोर रही हैं। लोगों ने अब इस पोस्ट पर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है। बता दें कि जायरा को दंगल फिल्म की वजह से जाना जाता है। धार्मिक कारणों से अब वह फिल्मों में काम नहीं करती हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वह सक्रिय रहती हैं।

Akhanda 2 Thaandavam Box Office Collection Day 5: ‘अखंडा 2’ 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हुई फेल

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?