Dipika Kakar: कौन हैं दीपिका कक्कड़? जिन्हें हुआ स्टेज 2 का लिवर कैंसर

Dipika Kakar: टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ के स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई। उन्हें स्टेज 2 का लिवर कैंसर कैंसर हो गया है। कुछ समय पहले उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में जानकारी दी थी कि दीपिका के लिवर में टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर पाया गया है। शुरुआती टेस्ट में कैंसर के लक्षण नहीं मिले थे, लेकिन कुछ और जांच के नतीजे के बाद इसकी पुष्टि हो गई है। इस खबर के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

कौन हैं दीपिका कक्कड़?
Dipika Kakar
दीपिका कक्कड़: यूट्यूब

Dipika Kakar भारतीय टेलीविजन की एक मशहूर अभिनेत्री और व्लॉगर हैं। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और सादगी से लाखों दिलों में जगह बनाई है। उनका जन्म 6 अगस्त 1986 को पुणे में हुआ था। दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत एक एयर होस्टेस के तौर पर की, लेकिन किस्मत ने उन्हें मनोरंजन की दुनिया में लाकर स्टार बना दिया। आज वह न केवल एक अभिनेत्री हैं, बल्कि अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए भी फैंस से जुड़ी रहती हैं।

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ लिवर में ट्यूमर, तीन दिन से अस्पताल में भर्ती, रिपोर्ट में क्या आया?

इस धारावाहिक ने घर-घर में किया मशहूर

Dipika Kakar ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2010 में टीवी शो ‘नीर भरे तेरे नैना देवी’ से की थी। इसके बाद वह ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ में नजर आईं। उन्हें सबसे बड़ी कामयाबी 2011 में ‘ससुराल सिमर का’ में सिमर का किरदार निभाकर मिली। इस शो ने उन्हें रातों-रात मशहूर कर दिया। इसके अलावा दीपिका ‘कहां हम कहां तुम’ में सोनाक्षी रस्तोगी और ‘ससुराल सिमर का 2’ में भी नजर आईं।

बिग बॉस की ट्रॉफी भी कर चुकी हैं अपने नाम

Dipika Kakar ने कई रियलिटी शोज में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। वह ‘झलक दिखला जा 8’ में नजर आ चुकी हैं। इसके बाद ‘नच बलिए 8’ में वह अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ दिखीं। इस शो में उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। दीपिका ने 2018 में ‘बिग बॉस 12’ में हिस्सा लिया था। इस शो की वह विनर भी बनी थीं। हाल ही में, वह सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में अपनी कुकिंग स्किल्स दिखाती नजर आई थीं।

सेट पर शोएब को दिल दे बैठी थीं दीपिका

Dipika Kakar की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही है। उन्होंने 2011 में रौनक सैमसन से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। 2015 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर उनकी मुलाकात शोएब इब्राहिम से हुई और दोनों में प्यार हो गया। 2018 में दीपिका ने शोएब से निकाह किया। दोनों का एक बेटा है, जिसका जन्म 2023 में हुआ था। दीपिका व्लॉग्स के जरिए फैंस को अपनी जिंदगी की झलकियां अक्सर दिखाती रहती हैं।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?