War 2 OTT Expected Release Date: ओटीटी पर कब आएगी ‘वॉर 2’?

War 2 OTT Expected Release Date: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। यह 2025 की सबसे बड़ी सिनेमाई जंग थी। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म ‘वॉर 2’ साल 2019 की सुपरहिट ‘वॉर’ की सीक्वल है। रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब फैंस इस एक्शन से भरपूर फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्माताओं ने डिजिटल रिलीज की पुष्टि तो की है लेकिन प्लेटफॉर्म और तारीख का ऐलान अभी बाकी है।’

Bigg Boss 19: बसीर अली ने नतालिया को बताई दिल की बात, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

War 2 OTT Expected Release Date

‘वॉर 2’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह बात फिल्म के थिएट्रिकल वर्जन में पहले ही साफ हो चुकी है। हालांकि, रिलीज की सटीक तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। आमतौर पर थिएटर से ओटीटी तक पहुंचने का समय 6 से 8 हफ्तों का होता है। इस हिसाब से ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की यह धमाकेदार एक्शन थ्रिलर 25 सितंबर से 9 अक्टूबर के बीच नेटफ्लिक्स पर आ सकती है।

क्या ‘वॉर 2’ की कहानी

‘वॉर 2′ में ऋतिक रोशन ने एक बार फिर कबीर का किरदार निभाया है। वह रॉ (RAW) का पूर्व टॉप एजेंट है और अब बागी हो चुका है। भारतीय सरकार उसे पकड़ने के लिए मेजर विक्रम (जूनियर एनटीआर) को नियुक्त करती है। विक्रम एक कुशल लेकिन आत्मकेंद्रित सैनिक है, जिसका कबीर के साथ एक दर्दनाक अतीत जुड़ा है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब काव्या (कियारा आडवाणी) सामने आती है। कियारा ने फिल्म ने लूथरा की बेटी का किरदार निभाया है। काव्या का कबीर के साथ 15 साल पुराना रोमांटिक रिश्ता रहा है। सवाल यह है कि इस जंग में जीत किसकी होगी? फिल्म में अनिल कपूर भी हैं। वह रॉ के नए चीफ विक्रांत कौल की भूमिका में स्पाई यूनिवर्स में कदम रखते हैं।’

वॉर 2′ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

‘वॉर 2’ ने भारत में सभी भाषाओं में मिलाकर लगभग 244.29 करोड़ रुपये की कमाई की। इसमें से 184.99 करोड़ रुपये हिंदी वर्जन से आए। वहीं, बाकी कमाई तेलुगु और तमिल रिलीज से हुई। फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल न मचाया हो, लेकिन ओटीटी रिलीज को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?