Jailer 2: तमिल सिनेमा का सबसे बड़ा धमाका बड़े पर्दे पर जल्द होने वाला है। सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ अब स्टार कास्ट के लिहाज से एक मेगा प्रोजेक्ट बन चुकी है। 2023 की ब्लॉकबस्टर ‘जेलर’ के सीक्वल में एक और सुपरस्टार शामिल हो गए हैं।
Ranbir Kapoor: ‘लव एंड वॉर’ ने बढ़ाई रणबीर कूपर की टेंशन! जानें क्या है पूरा मामला?
Jailer 2 में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री
सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय सेतुपति की फिल्म में एंट्री हो गई है। बताया जा रहा है कि विजय सेतुपति गोवा शेड्यूल में शूटिंग शुरू कर चुके हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस पहले से ही उत्साहित हो चुके हैं।
Mastiii 4 Box Office Collection Day 6: ‘मस्ती 4’ का खेल लगभग खत्म, जानें 6वें दिन का कलेक्शन
स्टार कास्ट ने बढ़ाई फिल्म से उम्मीदें
‘जेलर 2’ को निर्देशित नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं। रजनीकांत फिर से अपने पॉपुलर रोल ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन में लौट रहे हैं। प्रोडक्शन कलानिधि मारन का है। फिल्म सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है। ओरिजिनल कास्ट में राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिर्ना लौट रही हैं। शिवराजकुमार और मोहनलाल के कैमियो भी दोहराए जाएंगे ऐसी भी बातें सामने आई हैं। नई एंट्रीज ने फिल्म को और भव्य बना दिया है। एसजे सूर्या लीड कास्ट में हैं, जबकि मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, संथानम, नंदमुरी बालकृष्णा (कैमियो) और मेगना राज सार्जा भी फिल्म से जुड़ चुके हैं। अब विजय सेतुपति की एंट्री से फिल्म का स्तर और ऊंचा हो गया है।
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 13: ‘दे दे प्यार दे 2’ की 13वें दिन हालत हुई और खराब
महत्वपूर्ण होगा Jailer 2 में रोल
रिपोर्ट्स कहती हैं कि सेतुपति का रोल महत्वपूर्ण होगा। विजय और रजनीकांत पहली बार साथ नहीं आ रहे। 2019 की ‘पेट्टा’ में दोनों ने धमाल मचाया था। कार्तिक सुब्बराज की उस एक्शन ड्रामा में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शशिकुमार, सिमरन, त्रिशा, मेघा आकाश, मालविका मोहनन, महेंद्रन और बॉबी सिम्हा भी थे। उस फिल्म को भी ‘सन पिक्चर्स’ ने ही बनाया था। अगर ये खबर सही साबित हुई तो फैंस को फिर से इस धांसू कॉम्बो का मजा मिलेगा।
कब रिलीज होगी Jailer 2?
‘जेलर 2’ की शूटिंग मार्च 2025 से चल रही है। अनिरुद्ध रविचंदर का म्यूजिक, विजय कार्तिक कन्नन की सिनेमेटोग्राफी और आर. निर्मल की एडिटिंग इसे ब्लॉकबस्टर बनाने की कोशिश करेंगी। फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं है, लेकिन पोंगल 2026 की उम्मीद है।








