V Shantaram: भारतीय सिनेमा के महान फिल्मकार वी शांताराम की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर नजर आएगी। उनकी बायोपिक का ऑफिशियल ऐलान हो गया है। इस फिल्म के टाइटल रोल में ‘गली बॉय’ फेम अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी होंगे। फिल्म नाम ‘वी शांताराम’ रखा गया है। इसे अभिजीत शिरीष देशपांडे ने लिखा है और इसका निर्देशन भी वह खुद ही कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया। इस पोस्टर में सिद्धार्थ हू-ब-हू शांताराम के रूप में नजर आ रहे हैं।
Border 2 से Diljit Dosanjh का पहला लुक आया सामने, देखकर फैंस की बढ़ी उत्सुकता
V Shantaram ने तय किया ब्लैक एंड वाइट से कलर फिल्मों तक का सफर
ये कहानी उस शख्स की है जिसने साइलेंट सिनेमा से लेकर साउंड और फिर कलर फिल्मों तक का सफर तय किया। वी शांताराम ने ‘दुनिया न माने’, ‘दो आंखें बारह हाथ’, ‘पिंजरा’ और ‘नवरंग’ जैसी क्लासिक फिल्में दीं। वो पहले ऐसे फिल्मकार थे जिन्होंने सोशल इश्यूज को बड़े पर्दे पर लाने की हिम्मत की। इस फिल्म को राहुल किरण शांताराम (वी. शांताराम के पोते) सुभाष काले और सरिता अश्विन वर्दे ने प्रोड्यूस किया है।
BIOPIC ON ICONIC FILMMAKER V SHANTARAM ANNOUNCED: SIDDHANT CHATURVEDI TO PORTRAY TITLE ROLE… #SiddhantChaturvedi is all set to bring the pioneering actor-filmmaker V Shantaram’s extraordinary life to the big screen in the biographical drama titled #VShantaram.
Written and… pic.twitter.com/cReDJ9JlAn
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 1, 2025
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri ने रिलीज से पहले ही कर डाली धाकड़ कमाई
कब रिलीज होगी V Shantaram की बायोपिक
फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। इसकी रिलीज डेट भी अभी तय नहीं है, लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा है कि ये 2027 में आएगी। सिद्धांत पिछले कुछ सालों में अलग-अलग किरदारों से सबको हैरान करते आए हैं। अब शांताराम बनकर वो एक और नया अध्याय लिखने जा रहे हैं। फैंस पहले से ही उत्साहित हैं।
सिद्धांत के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी
बता दें कि वी शांताराम ने 90 से ज्यादा फिल्में बनाईं और कई नेशनल अवॉर्ड जीते। उनकी कहानी अब नई पीढ़ी तक पहुंचेगी। सिद्धांत के कंधों पर बड़ा जिम्मा है। दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि इस किरदार को वह बखूबी निभा ले जाएंगे।








