They Call Him OG Box Office Collection Day 6: पवन कल्याण अभिनीत फिल्म दे कॉल हिम ओजी ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, पहले वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई जबरदस्त गिरावट नजर आई है। फिर भी यह फिल्म भारत में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन करने में कामयाब हो चुकी है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म का कारोबार अब तक कितना रहा है।
They Call Him OG Box Office Collection Day 6
दे कॉल हिम ओजी में पवन कल्याण एक गैंगस्टर की भूमिका में हैं। फिल्म में उनका एक्शन से भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 7.38 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 154.98 करोड़ चली गई है।
They Call Him OG Box Office Collection
इससे पहले दे कॉल हिम ओजी ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू शुरुआत की थी। इस फिल्म ने पहले दिन पेड प्रीव्यू मिलाकर 84.5 करोड़ रुपये की कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 71 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। फिल्म ने शुक्रवार को 18.45 करोड़ रुपये कमाए थे। शनिवार और रविवार को फिल्म ने क्रमशः 18.5 करोड़ रुपये बटोरे थे। वहीं, सोमवार को फिल्म की कमाई में 53 फीसदी से ज्यादा की गिरावट नजर आई थी। पांचवें दिन फिल्म का कारोबार 8.55 करोड़ रुपये रहा था।
The Raja Saab Trailer: हंसी, एक्शन और रहस्य से भरपूर द राजा साब का ट्रेलर रिलीज
इमरान का चला जादू
दे कॉल हिम ओजी में पवन कल्याण के साथ इमरान हाशमी भी नजर आए हैं। यह उनकी पहली तेलुगु फिल्म है। लोगों को फिल्म में उनका स्टाइल का पसंद आ रहा है। फिल्म में वह नेगेटिव भूमिका में हैं। अपने साउथ डेब्यू में इमरान ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।
OG Box Office Collection Worldwide Day 4: ओजी ने मचाया विश्वभर में धमाल, 252 करोड़ पहुंची कमाई






