They Call Him OG Box Office Collection Day 5: पावरस्टार पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’ (ओजी) ने रिलीज के पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। 25 सितंबर को आई इस एक्शन थ्रिलर ने शुरुआती दो दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया था। हालांकि, रविवार को भारत-पाकिस्तान एशिया कप फाइनल मैच ने फिल्म के कलेक्शन प र गहरा असर डाला। चौथे दिन फिल्म ने 17.21 करोड़ रुपये कमाए। यह उम्मीदों से कम था।
They Call Him OG Box Office Collection Day 5
अब सोमवार के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े आने लग हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक रात तक फिल्म ने महज 7.5 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। इसके साथ ही पांच दिनों का कुल कलेक्शन 147.7 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं, रविवार का दिन क्रिकेट फैंस का था, जहां टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप पर कब्जा जमाया। तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी ने स्टेडियम तो भरा ही, थिएटर्स को भी सूना कर दिया।
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में हाई-वोल्टेज ड्रामा, कुनिका ने लगाई आग! भिड़ गए नेहल और बसीर
विदेश में तगड़ा कारोबार रही फिल्म
सुजीत के डायरेक्शन में बनी ‘ओजी’ में पवन कल्याण ने रिटायर्ड गैंगस्टर ओजस गंभीर का किरदार निभाया है जो 1993 में मुंबई लौटता है। इमरान हाशमी का विलेन ओमी भाऊ का रोल, प्रियंका मोहनान का लीड रोल और थमन का बैकग्राउंड म्यूजिक ने फिल्म को पैन-इंडिया स्तर पर लोकप्रिय बना दिया है। तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई यह फिल्म पहले दिन ही 156 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस कर सभी को हैरान कर दिया था। वहीं, नॉर्थ अमेरिका में भी फिल्म ने शानदार कारोबार किया है।






