The Raja Saab: प्रभास के फैंस अपनी बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 16 जून को इस फिल्म के टीजर की आधिकारिक रिलीज से पहले ही इसका वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया। इस घटना से नाराज मेकर्स ने लीक करने वालों को सख्त चेतावनी दी है।
The Raja Saab: प्रभास की ‘द राजा साब’ का दमदार पोस्टर जारी, रिलीज डेट से लेकर टीजर तक, जानिए सबकुछ
मेकर्स ने जारी किया बयान
सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में उन्होंने कहा, “द राजा साब से जुड़ा कोई भी लीक कंटेंट पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी और संबंधित अकाउंट्स तुरंत सस्पेंड किए जाएंगे। हम सभी से सहयोग की अपील करते हैं ताकि दर्शकों का अनुभव खराब न हो। आइए, जिम्मेदारी से उत्सव मनाएं। सावधान रहें।”
Strict action will be taken and handles will be suspended immediately if any leaked content from #TheRajaSaab is found….
We request everyone to cooperate and stand with us in protecting the experience….
Let’s celebrate responsibly. Be aware. ⚠️
— The RajaSaab (@rajasaabmovie) June 13, 2025
‘द राजा साहब’ में क्या है खास?
निर्देशक मारुति अपनी मजेदार और मनोरंजक फिल्मों के लिए मशहूर हैं। ‘द राजा साहब’ (The Raja Saab) में हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। यह फिल्म दर्शकों को डराने के साथ-साथ हंसाने की भी कोशिश करेगी। प्रभास को इस फिल्म में एक हल्के-फुल्के और हास्यप्रद किरदार में देखना फैंस के लिए खास होगा, क्योंकि हाल के वर्षों में उन्होंने ज्यादातर दमदार और बड़े किरदार निभाए हैं। खास बात यह है कि प्रभास इस फिल्म में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे, जहां वह दादा और पोते, दोनों के किरदार निभाएंगे।
शानदार स्टारकास्ट और रिलीज की तारीख
फिल्म (The Raja Saab) में प्रभास के साथ निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार, संजय दत्त और योगी बाबू जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी और तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में पैन-इंडिया दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।








