The Delhi Files: मशहूर फिल्म निर्माता- निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदलकर ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ कर दिया गया है। इस बड़े अपडेट की घोषणा निर्माताओं अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने की है। फिल्म का टीजर 12 जून 2025 को दोपहर 12 बजे रिलीज होगा, और यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।
Sitaare Zameen Par Review: सुधा मूर्ति ने किया ‘सितारे जमीन पर’ का रिव्यू, जानिए कैसी लगी फिल्म?
‘THE DELHI FILES’ RENAMED ‘THE BENGAL FILES’ – TEASER DROPS ON 12 JUNE… Producers #AbhishekAgarwal, #PallaviJoshi and #VivekRanjanAgnihotri announce a major update: #TheDelhiFiles has been retitled #TheBengalFiles… Teaser drops this Thursday [12 June 2025].
The film is… pic.twitter.com/41yow0jQmr
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 10, 2025
दमदार कलाकार और निर्माण
फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। इसका निर्माण अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने किया है। वहीं, तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस इसे प्रस्तुत कर रहे हैं। इससे पहले रिलीज हुए टीजर में मिथुन चक्रवर्ती की दमदार मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था, जिसमें वह जली हुई जीभ के साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ते दिखे थे।








