Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat: थामा को हराकर आगे निकली एक दीवाने की दीवानियत

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat: दिवाली की चमक के बीच रिलीज हुईं दो फिल्में ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने सिनेमाघरों में अपनी कमाई से हंगामा मचा दिया है। एक तरफ हॉरर-कॉमेडी का तड़का लगी ‘थामा’ है तो दूसरी ओर रोमांटिक ड्रामा की मिठास वाली ‘एक दीवाने की दीवानियत’। दर्शक दोनों को खूब प्यार दे रहे हैं। लेकिन टिकट खिड़की पर अब सवाल उठ रहा है- कौन सी फिल्म बाजी मार रही है? आइए आंकड़ों के आईने में झांकते हैं।

Thamma Box Office Collection Day 6: थामा ने रविवार को पकड़ी फुल स्पीड, जानें छठे दिन का कलेक्शन

Thamma का कैसा रहा अब तक का प्रदर्शन?

‘थामा’ में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे दिग्गज हैं। निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का यह नया अध्याय बुना है। वैंपायर की कहानी पर बनी यह फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज हुई। पहले दिन ही इसने 24 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन 22.3 करोड़, तीसरे दिन 15.6 करोड़ और चौथे दिन करीब 16 करोड़ जोड़े। कुल मिलाकर पांच दिनों में 78.6 करोड़ का कलेक्शन हो चुका है। छठे दिन, यानी रविवार को शुरुआती आंकड़े 79 करोड़ के पार ले जा रहे हैं। फिल्म का बजट 145 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। अभी तो यह लागत वसूलने से थोड़ा पीछे है। लेकिन वीकेंड की रफ्तार देखें तो लगता है जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। दर्शकों की तालियां और डर के चीखें थिएटर्स में गूंज रही हैं।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Sequel: क्या एक दीवाने की दीवानियत का बनेगा सीक्वल? डायरेक्टर ने कही ये बात

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat

दूसरी तरफ, मिलाप जावेरी की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ कम बजट में बड़ा धमाका कर रही है। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी ने प्यार की दीवानगी को स्क्रीन पर उतारा है। 30 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म पहले दिन 9 करोड़ से शुरूआत की। छह दिनों में कुल 34.16 करोड़ का कलेक्शन हो गया। यह आंकड़ा बजट से कहीं ऊपर है। फिल्म की कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह सुपरहिट बनने की राह पर निकल चुकी है।

Satish Shah Death: किस बीमारी ने ली अभिनेता शाह की जान?

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?