Thamma Trailer: बॉलीवुड में सुपरनैचुरल कॉमेडी का जलवा चल रहा है। अब इसमें नया रंग भरने ‘थामा’ आ रही है। आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। यह ट्रेलर देखते ही दर्शकों की उत्सुकता दोगुनी हो गई है। हंसी के ठहाकों और डर के रोंगटे खड़े करने वाले सीन का ऐसा मेल है कि लगता है कि दिवाली पर सिनेमा हॉल्स में धमाल मचने वाला है।
Aamir Khan: सलमान खान पर आमिर का सनसनीखेज खुलासा, बोले- वो मुझे असिस्टेंट जैसा ट्रीट करते थे
Thamma का ट्रेलर है कमाल
Thamma ट्रेलर की शुरुआत ही कमाल की है। आयुष्मान खुराना का किरदार आलोक इसमें इंसानियत की आखिरी उम्मीद जैसे नजर आता है। शुरुआत में वह एक आम आदमी की तरह नजर आता है। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सुपरनैचुरल तत्व उभर आते हैं। रश्मिका मंदाना का रोल रहस्यमयी और आकर्षक है। आयुष्मान के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री दिखती है।
OG Box Office Collection Day 2: ओजी 2 दिन में 100 करोड़ के पार, पवन कल्याण की फिल्म की चली आंधी
View this post on Instagram
नवाजुद्दीन बने हैं विलेन
वहीं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी का किरदार तो ट्रेलर का हाइलाइट है। उनका डरावना अंदाज और अचानक आने वाली कॉमिक टाइमिंग देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। ट्रेलर में पैरेश रावल भी सपोर्टिंग रोल में नजर आ रहे हैं। वह भी फिल्म को और मजेदार बनाते नजर आने वाले हैं।मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म आदि सर्पोतदार के डायरेक्शन में तैयार हुई है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
दिनेश विजन और अमर कौशिक जैसे दिग्गज प्रोड्यूसर्स इसे सुपरनैचुरल यूनिवर्स का हिस्सा बना रहे हैं। ट्रेलर में बैकग्राउंड म्यूजिक और विजुअल इफेक्ट्स शानदार हैं। कुल मिलाकर यह ट्रेलर फैंस को बांध देता है। ‘थामा’ 21 अक्टूबर 2025 को दिवाली पर थिएटर्स में रिलीज होगी। तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में डब भी होगी। मैडॉक की पिछली सुपरहिट ‘स्त्री ‘ की तरह यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती है।








