Thamma Box Office Collection Day 8: थामा का जादू अब बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ने लगा है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, एक्सटेंडेड वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी होती नजर आ रही है। पहले सप्ताहांत में 100 करोड़ की कमाई करने से चूकने के बाद थामा अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि टिकट खिड़की पर फिल्म ने आठवें दिन कितना कारोबार किया है।
Chhath Puja 2025: खेसारी लाल यादव ने छठ पूजा की दी बधाई, छठी मइया से की सुख-समृद्धि की कामना
हिट होने के लिए तय करनी होगी लंबी राह
थामा का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। इससे पहले वह मुंजा जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं। फिल्म का यूनीक आइडिया और कलाकारों की अदाकारी थामा को अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब रहे। हालांकि, छुट्टियां खत्म होते ही फिल्म की कमाई भी काफी घट गई। इस फिल्म का बजट 145 करोड़ के आसपास का है। ऐसे में इसे हिट होने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है।
Thamma Box Office Collection Day 8
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने आठवें दिन 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसकी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 101.10 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो थामा में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल और फैसल मलिक जैसे सितारे हैं। फिल्म में वरुण धवन का कैमियो भी है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
Thamma Box Office Collection Day 7: थामा मंडे टेस्ट में पास या फेल? जानें कलेक्शन






