Thamma Box Office Collection Day 18: बॉक्स ऑफिस पर थामा का हाल बेहाल हो गया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। हॉरर कॉमेडी को पसंद करने वाले लोगों ने फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि थामा ने 18वें दिन तक कितना कारोबार कर लिया है।
Globetrotter: राजामौली की पोस्ट ने मचाई हलचल, पृथ्वीराज का लुक इस दिन आएगा सामने
थामा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18 (Thamma Box Office Collection Day 18)
थामा से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। फिल्म को हिट बनाने के लिए काफी मेहनत की गई थी। हालांकि, यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो टिकट खिड़की पर इसने 18वें दिन 67 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब 127.77 करोड़ रुपये हो गया है।
बजट बना थाामा (Thamma) के लिए विलेन
थामा को बड़े बजट से बनाया गया है। यही वजह है कि यह फिल्म अब तक हिट होने का तमगा हासिल नहीं कर सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थामा को 145 करोड़ की लागत के आसपास की रकम से तैयार किया गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन लागत से अब भी काफी पीछे है। फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने भी थामा को भारी नुकसान पहुंचाया है। क्लैश की वजह से इस फिल्म की रफ्तार काफी जल्दी धीमी पड़ गई।
Ek Deewane Ki Deewaniyat: ‘दीवानियत’ के इस सीन का जमकर उड़ रहा मजाक, जानकर रोक नहीं पाएंगे हंसी
दूसरे हफ्ते में Thamma का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि थामा ने पहले हफ्ते में 108.4 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था। हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट नजर आने लगी। दूसरे वीक में इस फिल्म ने महज 18.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। अब फिल्म की धीमी रफ्तार इसके हिट होने में बड़ी बाधा के रूप में नजर आनेे लगी है।
IFP: आईएफपी के 15 साल पूरे, जानिए कब और कहां होगा धमाकेदार आयोजन






