Tere Ishk Mein: ‘तेरे इश्क में’ ने रचा इतिहास, धनुष की तमिल फिल्मों को भी पीछे छोड़ा

Tere Ishk Mein: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा दिया है। उनकी नई फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने पहले ही दिन हिंदी बेल्ट में 16 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर धनुष के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म न सिर्फ धनुष की इस साल की तमिल रिलीज को पीछे छोड़ गई, बल्कि साबित कर दिया कि वो अब पूरे देश के सितारे बन चुके हैं।

Randeep Hooda- Lin Laishram announce first Pregnancy: रणदीप-लिन के घर जल्द गूंजने वाली है किलकारी

हिंदी में धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी Tere Ishk Mein

फिल्म रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। पहले दिन सुबह से शाम तक थिएटर्स में हाउसफुल बोर्ड लगे रहे। ट्रेलर और गानों ने जो उत्साह जगाया था वो नंबरों में बदल गया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन हिंदी वर्जन ने 16 करोड़ नेट कमाए। ये धनुष की हिंदी फिल्मों में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। पहले ‘रांझणा’ ने 5 करोड़ से शुरुआत की थी, लेकिन अब ‘तेरे इश्क में’ ने उस रिकॉर्ड को धूल चटा दी है।

Palash Muchhal-Smriti Mandhana मामले में आया नया मोड़, नंदिका ने दिया ये बड़ा बयान

Tere Ishk Mein ने धनुष की तमिल फिल्मों को भी पीछे छोड़ा

इस साल धनुष की तमिल फिल्में ‘कुबेरा’ (14.75 करोड़) और ‘इडली कडई’ (11 करोड़) ने तमिल बाजार में अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन ‘तेरे इश्क में’ ने हिंदी में नया इतिहास रच दिया और ओपनिंग डे के मामले में इन फिल्मों से आगेे निकल गई। 2025 की टॉप ओपनिंग फिल्मों में ये 8वें नंबर पर आ गई है। अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ (15.3 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है। रोमांटिक ड्रामा में तो ये दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है। सिर्फ ‘सैयारा’ (21.25 करोड़) आगे है।

Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 2: गुस्ताख इश्क दो दिन में ही हुई फेल, तेरे इश्क में ने कर दी छुट्टी

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?