Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 17: तेरे इश्क में ने तीसरे रविवार को एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म रुकती नजर नहीं आ रही है। फिल्म की कहानी के साथ इसके कलाकारों की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि धुरंधर के सामने भी यह फिल्म मजबूती से खड़ी है। आइए जानते हैं कि 17वें दिन फिल्म का हाल कैसा रहा है।
Arjun Rampal Engagement: ‘धुरंधर’ के ब्लॉकबस्टर होते ही अर्जुन रामपाल ने दी ये बड़ी खुशखबरी
कितना रहा अब तक का कलेक्शन (Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 17)
तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस पर तीसरे रविवार को भी कमाल दिखाती नजर आ रही है। 17वें दिन इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 113.25 करोड़ रुपये हो गई है।
दमदार अदाकारों से सजी है फिल्म
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धनुष और कृति सेनन की अदाकारी ने फैंस का मन मोह लिया है। फिल्म के गानों ने भी इसे सुपरहिट बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं, इसकी कहानी भी दर्शकों को फ्रेश लगी है। प्रकाश राज और जीशान अय्यूब ने भी अपने किरदार से प्रभावित किया है। फिल्म को हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखा है।






