Tere Ishk Mein box Office Collection Day 16: फिल्म तेरे इश्क में का कमाल बॉक्स ऑफिस पर जारी है। धुरंधर की धाड़क कमाई के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। फिल्म की स्क्रीन अब सीमित रह गई है। फिल्म भी यह फिल्म अच्छा कोराबार कर रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है।
16वें दिन ऐसा रहा हाल (Tere Ishk Mein box Office Collection Day 16)
तेरे इश्क में की रफ्तार अब वक्त के साथ थमती नजर आ रही है। फिर भी यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 16वें दिन इस फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 111.5 करोड़ रुपये हो गई है।
तीसरे हफ्ते में भी शानदार कमाई जारी
इससे पहले दो हफ्तों में फिल्म का कारोबार शानदार रहा था। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 83.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 25.15 करोड़ रुपये बटोरे थे। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार नजर आ रही है। फिल्म में धनुष, कृति सेनन और प्रकाश राज की जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है।
Ashish Chanchlani की वेब सीरीज Ekaki के कायल हुए SS Rajamouli, कह दी ये बड़ी बात






