Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 13: दर्शक ‘तेरे इश्क में’ को देखने सिनेमाघरों में लाइन लगाए अब भी खड़े नजर आ रहे हैं। इतनी बड़ी फिल्म ‘धुरंधर’ के सामने भी यह प्यार भरी कहानी डटी हुई है और शानदार कमाई कर रही है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 6: ‘धुरंधर’ को देखने कांप रहे बड़े-बड़े रिकॉर्ड, जानें कुल कमाई
कितनी हुई कमाई (Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 13)
कल यानी दूसरे मंगलवार को फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सबसे खास बात यह रही कि दूसरे सोमवार के मुकाबले मंगलवार को कमाई में करीब 14% का उछाल आया। मतलब फिल्म का ग्राफ नीचे जाने के बजाय ऊपर चढ़ता जा रहा है। यह किसी भी फिल्म के लिए बहुत बड़ी सफलता की निशानी है। शुरुआती आंकड़ों में फिल्म ने बुधवार को 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म अब तक भारत में 107 करोड़ रुपये नेट कमा चुकी है।
इतना कारोबार कर सकती है फिल्म
दर्शक धनुष की गजब की एक्टिंग, कृति सेनन की खूबसूरत अदायगी और प्रकाश राज के दमदार रोल की खूब तारीफ कर रहे हैं। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों के दिलों में घर कर चुकी है। गाने पहले से ही हिट थे, अब फिल्म देखकर लोग और ज्यादा भावुक हो रहे हैं। ट्रेड जानकारों का मानना है कि अगर यही रफ्तार रही तो “तेरे इश्क में” आसानी से 150 करोड़ तक की लाइफटाइम कमाई कर लेगी।
Elvish Yadav की वेब सीरीज का जादू बरकरार, ओटीटी पर टॉप 3 में पहुंची Aukaat Ke Bahar






