Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: तेरे इश्क में ने धुरंधर के सामने झुकने से इनकार कर दिया है। फिल्म अब भी टिकट खिड़की पर मजबूती से खड़ी नजर आ रही है। बीते दिन यानी दूसरे सोमवार को फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया था। अब 12वें दिन भी फिल्म पांव जमाए नजर आई। आइए जानते हैं कि तीसरे मंगलवार तक फिल्म का कारोबार कितना रहा है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 5: धुरंधर की अंधाधुन कमाई 5वें दिन भी जारी, जानें कलेक्शन
12वें दिन कितनी कमाई? (Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12)
ताजा अपडेट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे मंगलवार को 2.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 104.97 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म का मुकाबला धुरंधर से काफी कड़ा है। हालांकि, अपने कंटेंट के दम पर तेरे इश्क में अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाबी हासिल कर रही है।
Bigg Boss 19 जीतने के बाद Gaurav Khanna ने की पहली पोस्ट, बोले- ये सब एक छोटे वादे से शुरू हुआ
धनुष-कृति ने जीता दिल
फिल्म में धनुष और कृति सेनन ने अपनी अदाकारी के फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है। वहीं, प्रकाश राज ने अपने सशक्त अभिनय से एक बार फिर से सभी का दिल जीता है। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। इससे पहले वह धनुष के साथ रांझणा और अतरंगी रे जैसी कमाल की फिल्में भी बना चुके हैं।
कुल कितनी हो सकती है कमाई?
तेरे इश्क में की धांसू कमाई को देखते हुए दिग्गज अंदाजा लगा रहे हैं कि अपने लाइफटाइम रन में यह 150 करोड़ का नेट कलेक्शन पार कर सकती है। गौरतलब है कि इस साल रोमांटिक फिल्मों को काफी ज्यादा पसंद किया गया है। सैयारा और एक दीवाने की दीवानियत के बाद अब यह फिल्म भी दर्शकों के दिलों पर खूब जादू चला रही है।






