Kamal Haasan: तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट साझा कर मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के प्रमुख और दिग्गज अभिनेता कमल हासन को राज्यसभा चुनाव के लिए बधाई दी। उदयनिधि ने लिखा, “कमल हासन को DMK की ओर से राज्यसभा चुनाव में उतरने के लिए मेरी शुभकामनाएं। मुझे यकीन है कि उनकी आवाज तमिलनाडु के अधिकारों और भारत के संविधान की रक्षा के लिए संसद में गूंजेगी।”
Kamal Haasan: कमल हासन ने Virat Kohli-Rohit Sharma के लिए लिखा भावुक नोट, कही दिल छू लेने वाली बात
கழக அணி சார்பில் மாநிலங்களவைத் தேர்தலில் போட்டியிடவுள்ள @maiamofficial தலைவர் கலைஞானி @ikamalhaasan சாருக்கு என் அன்பு வாழ்த்துகள்.
இத்தேர்தலில் வென்று, தமிழ்நாட்டின் உரிமைக்காகவும், இந்திய அரசியலமைப்பை – பன்முகத்தன்மையை பாதுகாக்கவும், கமல் சாரின் குரல் மாநிலங்களைவையில் ஓங்கி…
— Udhay (@Udhaystalin) May 28, 2025
कमल हासन ने दी प्रतिक्रिया
वहीं, Kamal Haasan ने इस बधाई का जवाब देते हुए लिखा, “प्रिय भाई उदयनिधि स्टालिन, आपके हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”
बता दें कि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने 19 जून, 2025 को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। चार सीटों के लिए डीएमके ने तीन उम्मीदवारों को चुना है, जबकि एक सीट अपने सहयोगी दल एमएनएमको दी है। इसके तहत कमल हासन संसद में अपनी नई पारी शुरू करेंगे। डीएमके अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा, “2024 के लोकसभा चुनाव में हुए समझौते के तहत एमएनएम को यह सीट दी गई है।”
அன்புத் தம்பி @Udhaystalin , உங்களது உளப்பூர்வமான வாழ்த்துக்களுக்கு நன்றி. https://t.co/Z89cEmyHXc
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) May 28, 2025
कमल हासन का राजनीतिक सफर
Kamal Haasan ने 2018 में मक्कल निधि मैयय्म की स्थापना की थी। तब से वह तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में डीएमके के साथ गठबंधन के बाद उनकी पार्टी को यह राज्यसभा सीट मिली है। एमएनएम ने बुधवार को अपनी कार्यकारी और प्रशासनिक समितियों की बैठक के बाद कमल हासन को औपचारिक रूप से अपना उम्मीदवार घोषित किया।
इस फिल्म में जल्द आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो Kamal Haasan जल्द ही फिल्म ‘थग लाइफ’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। फिल्म 5 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ तृषा कृष्णन और सिलंबरासन भी हैं।








