Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 7: ‘सनी संस्कारी’ का 7वें दिन जादू पड़ा फीका

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 7: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की नई रोमांटिक कॉमेडी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बॉक्स ऑफिस पर जोश अब ठंडा पड़ने लगा है। रिलीज के सातवें दिन फिल्म का कलेक्शन सुबह के शोज से अब तक बहुत कम हुआ है। यह गिरावट इतनी तेज है कि लगता है कि दर्शकों का उत्साह अब फीका पड़ गया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

OG Worldwide Collection: ओजी बनी 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली तेलुगु फिल्म, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 7

शुरुआती आंकड़े के मुताबिक 7वें दिन इस फिल्म ने रात तक 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर सात दिनों में फिल्म ने 38.75 करोड़ रुपये का भारत में नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की शुरुआत तो शानदार रही थी। 2 अक्टूबर को रिलीज होते ही पहले दिन 9.25 करोड़ की कमाई ने सबको चौंका दिया था। वीकेंड पर यह आंकड़ा 22.25 करोड़ के पार चला गया था। दर्शकों ने वरुण के देसी अवतार और जान्हवी की चुलबुलेपनको खूब पसंद किया। निर्देशक शशांक खेतान ने पुरानी बॉलीवुड स्टाइल में हंसी-मजाक का तड़का लगाया जो परिवार वालों को हंसाने में कामयाब रहा। हालांकि, अब फिल्म की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है।

Kantara Chapter 1 के डब वर्जन ने मचाया तहलका, कन्नड़ से ज्यादा हिंदी में कमाई

चुनौतियां नहीं हो रहीं कम

फिल्म का बजट 60 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। इस वजह से अभी फिल्म को रिकवर करने के लिए लंबा सफर तय करना होगा। इस फिल्म के लिए चुनौतियां कम नहीं हैं। बॉक्स ऑफिस पर कांतारा चैप्टर 1 इस फिल्म के कलेक्शन को प्रभावित कर रही है। वहीं, आने वाले दिनों में फिल्म थामा और एक दीवाने की दीवानियत जैसी फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं जो इस फिल्म के कलेक्शन पर गहरा प्रभाव डालेंगी।

They Call Him OG Box Office Collection Day 12: ओजी 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?