Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 12: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की गाड़ी एक बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से धीमी पड़ गई है। दूसरे वीकएंड के बाद यह फिल्म एक बार फिर से सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। भारत में फिल्म को हिट का तमगा हासिल करने के लिए अभी और दूरी तय करनी है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।
Justin Trudeau – Katy Perry: केटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो में ज्यादा अमीर कौन? हैरान कर देगी नेट वर्थ
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 12
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को 60 करोड़ के बजट में तैयार किया है। इसमें प्रमोशन और विज्ञापन भी शामिल है। फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम भारत में 80 करोड़ का नेट कलेक्शन करना होगा। हालांकि, ऐसे होने के आसार काफी कम ही नजर आ रहे हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 12वें दिन इस फिल्म की रफ्तार काफी कम होती नजर आई। शुरुआती आंकड़े के मुताबिक इस फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 51 करोड़ रुपये हो गई है।
Amitabh Bachchan को बच्चे की ‘बदतमीजी’ ने किया स्तब्ध? बोले- कहने के लिए कुछ नहीं है
क्या बजट निकाल पाएगी Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari?
बता दें कि पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 41.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि,दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई की स्पीड काफी कम हो चुकी है। कांतारा चैप्टर 1 ने इस फिल्म की कमाई पर गहरा असर डाला है। ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने हिंदी भाषा में शानदार कारोबार किया है। हिंदी में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली यह फिल्म अब तेजी से 150 करोड़ी क्लब की ओर बढ़ रही है। वहीं आने वाले दिनों में थामा भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। ऐसे में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का अपनी लागत तक पहुंच पाना मुश्किल नजर आ रहा है।
Salman Khan: सलमान खान ने अभिनव कश्यप की फिर लगाई क्लास, बोले- भाई काम मिला क्या?






