Shah Rukh Khan vs Sunny Deol: आज से ठीक 24 साल पहले यानी 26 अक्टूबर 2001 को बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक जंग हुई थी। एक तरफ खड़े थे ‘किंग खान’ शाहरुख खान अपनी भव्य पीरियड ड्रामा ‘अशोका’ लेकर। वहीं, दूसरी ओर थे ‘धर्मेंद्र पुत्र’ सनी देओल, हाथ में देशभक्ति का तिरंगा और ‘ढाई किलो का हाथ’ लिए ‘इंडियन’ के साथ। दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुईं। इस जबरदस्त टक्कर में जीत का ताज सनी के सिर पर सजा।
Salman Khan ने Satish Shah को दी श्रद्धांजलि, बोले- वह राजा की तरह जिए
Shah Rukh Khan vs Sunny Deol का दिलचस्प किस्सा
‘इंडियन’ ने पहले दिन से ही सिनेमाघरों में तूफान मचा दिया। सनी देओल का गुस्सा, देशभक्ति का जोश और एक्शन सीन्स ने दर्शकों को सीट से चिपका दिया। फिल्म में सनी एक ईमानदार पुलिस अफसर बने थे जो भ्रष्टाचार के खिलाफ अकेले लड़ते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि ‘इंडियन’ ने भारत में 24 करोड़ रुपये कमाए थे। दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 42 करोड़ तक पहुंचा था। उस दौर में यह आंकड़ा हिट का स्टैंप था ।वहीं, शाहरुख की ‘अशोका’ भले ही भव्य सेट्स, शानदार कॉस्ट्यूम और करीना कपूर की खूबसूरती से सजी थी, लेकिन कहानी कमजोर पड़ी। सम्राट अशोक की जिंदगी पर बनी यह फिल्म दर्शकों को बांध नहीं पाई। भारत में सिर्फ 11 करोड़ और वर्ल्डवाइड 28 करोड़ का कलेक्शन कर फिल्म फ्लॉप रही।
Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat: थामा को हराकर आगे निकली एक दीवाने की दीवानियत
बादशाहत पर भारी पड़ा ढाई किलो का हाथ
शाहरुख के लिए यह झटका था। उस साल वह ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी सुपरहिट दे चुके थे, लेकिन ‘अशोका’ फ्लॉप साबित हुई। आज जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो लगता है कि बॉक्स ऑफिस की जंगें भी इतिहास बन जाती हैं। सनी देओल ने उस दिन साबित कर दिया था कि कभी-कभी ‘ढाई किलो का हाथ’ बादशाहत पर भारी पड़ जाता है।








