Border 2: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल का होगा खास सीन, देखकर आ जाएगी पहले पार्ट की याद

Border 2: सनी देओल के फैंस के लिए खुशखबरी है। बॉलीवुड सुपरस्टार एक बार फिर ‘बॉर्डर’ वाले अपने आइकॉनिक अंदाज में नजर आने वाले हैं। साल 1997 में आई जे पी दत्ता की फिल्म ‘बॉर्डर’ का क्लाइमेक्स आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। इस सीन में सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में रॉकेट लॉन्चर से दुश्मन के टैंकों को नेस्तनाबूद कर दिया था। अब Border 2 में भी सनी ऐसा ही धमाकेदार सीन दोहराने जा रहे हैं।

फिर से करिश्मा दोहराएंगे सनी देओल

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक Border 2 में एक हाई-वोल्टेज एक्शन सीन शूट किया गया है जो पहले भाग के क्लाइमेक्स की याद दिलाएगा। सूत्रों ने कहा, “यह सीन ‘बॉर्डर’ के उस यादगार पल को एक ट्रिब्यूट है। सनी सर ने इस आइडिया का पूरी तरह समर्थन किया था।” खास बात यह है कि 68 साल की उम्र में भी सनी ने इस खतरनाक एक्शन सीन को खुद ही किया। सूत्रों के अनुसार सनी देओल ने कई किलो वजनी रॉकेट लॉन्चर कंधे पर उठाया और दुश्मन की पोजीशन की ओर दौड़े। उनकी एनर्जी देख पूरी क्रू दंग रह गई। वह इसे इतनी आसानी से ले गए जैसे यह कोई बड़ा काम ही नहीं था।

सनी का रॉकेट लॉन्चर से पुराना नाता

सनी देओल और रॉकेट लॉन्चर का रिश्ता काफी पुराना है। हाल ही में उनकी साल 2025 की एक्शन फिल्म ‘जाट’ में भी उन्होंने रॉकेट लॉन्चर के साथ दुश्मनों को धूल चटाई थी। अब Border 2 में भी उनका यह विस्फोटक अंदाज फैंस को फिर से रोमांचित करने वाला है।

कब रिलीज होगी‘बॉर्डर 2’?

अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही Border 2 भारतीय सैनिकों की वीरता की कहानी पेश करेगी। सनी देओल के साथ इस बार वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे। फिल्म में एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल सकता है। ‘बॉर्डर’ की तरह ही यह फिल्म भी दर्शकों के दिलों को छूने की पूरी कोशिश करेगी। इस फिल्म को 2026 के गणतंत्र दिवस पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है।

Jaat on OTT: अब तक नहीं देखी ‘जाट’, जानिए ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम कर सकेंगे?

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?