Chhath Puja 2025: बॉलीवुड के हीरो सोनू सूद ने आज छठ पूजा के पावन पर्व पर अपने फैंस को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने बिहारी-पूर्वांचली संस्कृति की मिठास भरी पंक्तियां लिखीं जो सीधे दिल तक पहुंचीं।
Salman Khan ने Satish Shah को दी श्रद्धांजलि, बोले- वह राजा की तरह जिए
सोनू सूद ने दी Chhath Puja 2025 की शुभकामनाएं
सोनू ने पोस्ट किया, “उहे घरवा उहे गलियां पुकारे, छठी मइया रस्ता निहारे…खरना पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं जय हो छठी मइया”। यह संदेश देखते ही बहुत से लोगों ने इसे लाइक और रीपोस्ट किया। बिहार, यूपी और झारखंड के लोग खास तौर पर भावुक हो गए। सोनू सूद हमेशा से ही अपनी जड़ों से जुड़े रहे हैं। पंजाबी होने के बावजूद वे बिहारी संस्कृति का सम्मान करते हैं।
Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat: थामा को हराकर आगे निकली एक दीवाने की दीवानियत
उहे घरवा उहे गलियां पुकारे,
छठी मइया रस्ता निहारे
खरना पूजन” की हार्दिक शुभकामनाएं
जय हो छठी मइया #ChhathPuja— sonu sood (@SonuSood) October 26, 2025
इस फिल्म में नजर आए थे सोनू सूद
छठ पूजा आज से शुरू हो रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद को आखिरी बार पर्दे पर फिल्म फतेह में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नाडीज भी नजर आई थीं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी। फिल्मों के अलावा सोनू सूद समाजसेवा के लिए भी मशहूर हैं। उन्होंने अब तक हजारों की संख्या में लोगों की मदद की है।








