Sitaare Zameen Par: आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म सितारे जमीन पर का ट्रेलर पर एक बड़ा अपडेट आया है। ये ट्रेलर रात रिलीज होने जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई है।
Aamir Khan: पीएम मोदी के संबोधन के बाद आई आमिर खान की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
आमिर खान प्रोडक्शनंस ने दी जानकारी
फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने की खुशखबरी आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से दी है। उन्होंने लिखा, “आज रात ट्रेलर रिलीज होते ही हमारे सितारे उत्साह से झूम उठेंगे। सितारे जमीन पर का ट्रेलर आज रात जा नेटवर्क चैनल पर 7:50-8:10 बजे और आमिर खान प्रोडक्शन के सोशल मीडिया हैंडल पर 8:20 बजे रिलीज़ होगा। सितारे जमीन पर 20 जून को सिर्फ़ सिनेमाघरों में।”
Our Sitaare’s are popping out of excitement as trailer drops tonight! #SitaareZameenPar Trailer Out Tonight on Zee Network Channels at 7:50-8:10pm & Aamir Khan Production’s Social Media Handles at 8:20pm.
Watch #SitaareZameenPar #SabkaApnaApnaNormal, 20th June Only In… pic.twitter.com/Nw19GruR0d
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) May 13, 2025
ब्रेक के बाद वापसी करने जा रहे आमिर खान
इससे पहले पांच मई को निर्माताओं ने फिल्म का एक पोस्टर जारी कर रिलीज डेट का एलान किया था। इस पोस्टर में आमिर खान के साथ कई अन्य कलाकार भी नजर आए थे। लंबे समय के बाद आमिर खान इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उन्हें आखिरी बार मुख्य अभिनेता के तौर पर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया था। कोरोना महामारी के दौरान रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला सकी थी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद आमिर ने अभिनय से ब्रेक ले लिया था।








