Humane Sagar Family Details: ओडिशा के दिलों में बसने वाले सिंगर ह्यूमेन सागर अब हमारे बीच नहीं हैं। 36 साल की छोटी उम्र में एम्स भुवनेश्वर में उन्होंने आखिरी सांस ली। डॉक्टरों ने इस बारे में बताया कि मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम की वजह से उनकी जान चली गई।14 नवंबर को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत एम्स में भर्ती किया गया। 72 घंटे तक आईसीयू में वेंटिलेटर और लाइफ सपोर्ट पर रहे, लेकिन मौत से जंग वह जीत नहीं सके। डॉक्टरों ने दिन-रात कोशिश की पर हालत में सुधार नहीं हुआ।
ह्यूमेन सागर के परिवार में कौन-कौन? (Humane Sagar Family Details)

ह्यूमेन सागर का जन्म ही संगीत से जुड़े के घर में हुआ था। पिता रवि चंद्र सागरऑल इंडिया रेडियो के मशहूर गायक थे। मां भी गायिका और गीतकार हैं। वहीं, दादा संबलपुरी लोक संगीत के जाने-माने संगीतकार थे। उनकी एक बेटी है जिसका जन्म 2018 में हुआ था। उनकी बेटी को लोग एंजल कहकर पुकारा जाता है।
Varanasi Star Cast Fees: ‘वाराणसी’ के लिए प्रियंका चोपड़ा को मिली महेश बाबू-राजामौली से ज्यादा फीस!
कितनी संपत्ति के थे मालिक?
पत्नी श्रेया मिश्रा भी खूबसूरत आवाज की मालकिन हैं। दोनों का गाना ‘प्यार का धारा’ आज भी लाखों लोग गुनगुनाते हैं। ह्यूमेन जहां स्टेज पर आग लगाते थे। वहीं, श्रेय घर और स्टूडियो में उनका साथ निभाती थीं। ह्यूमेन की संपत्ति की फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ह्यूमेन ने गायकी, स्टेज शोज और ओडिया फिल्मों से अच्छी कमाई की थी, लेकिन उन्होंने कभी अपनी संपत्ति के आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए। वसीयत या इनहेरिटेंस को लेकर भी कोई आधिकारिक खबर नहीं आई है। उनके प्रशंसक बस यही कह रहे हैं कि वो संगीत और प्यार की दौलत छोड़कर गए हैं।
Malayalam Actress Third Divorce: इस एक्ट्रेस ने तीसरी बार लिया तलाक, 15 महीने ही चली शादी








