Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन इस बार वे अकेले नहीं, बल्कि अपनी बेटी सुहाना खान को भी साथ लेकर चल रहे हैं। सुहाना का यह पहला थिएट्रिकल डेब्यू होगा। इसके लिए शाहरुख खुद उन्हें सेट पर एक्शन सीन के लिए ट्रेनिंग दे रहे हैं।
Shah Rukh Khan दे रहे सुहाना को ट्रेनिंग
यह बात फिल्ममेकर फराह खान ने दुबई में एक इवेंट के दौरान बताई। दुबई में शाहरुख खान के नाम पर बने एक कमर्शियल टावर के लॉन्च इवेंट में शाहरुख और फराह खान मौजूद थे। फराह ने मंच पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “शाहरुख का बेटा आर्यन ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ नाम की कमाल की वेब सीरीज बनाई है। सुहाना कितनी मेहनती है, सब जानते हैं। अब वह ‘किंग’ में नजर आएगी। मुझे पता है कि तुम उसे एक्शन के लिए ट्रेनिंग दे रहे हो।”
#SuhanaKhan getting trained for action by the very best, the #KING himself 👑❤️
@justSidAnand Keep cooking and serve us hardcore nasha lord 💣🔥🔥🔥 pic.twitter.com/pxcq80vx9i
— Kamina Adi 🤖 (@KaminaAdi) December 9, 2025
बड़े पर्दे पर पहली बार Shah Rukh Khan के साथ दिखेंगी सुहाना
सुहाना ने पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू किया था। अब ‘किंग’ के साथ वे बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर दी है।‘किंग’ के फैंस में पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है। । इस साल शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म का ऑफिशियल टाइटल अनाउंसमेंट हुआ था। टीजर क्लिप में शाहरुख का हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन दिखाया गया, जिसमें वे दुश्मनों को धूल चटा रहे हैं।
Dhurandhar Box Office Collection Day 6: ‘धुरंधर’ को देखने कांप रहे बड़े-बड़े रिकॉर्ड, जानें कुल कमाई
फिल्म में हैं ये सितारे भी मौजूद
फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मारफ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है। इसमें शाहरुख के साथ स्टार कास्ट की भरमार है। मुख्य भूमिकाओं में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन (विलेन के रोल में), सुहाना खान , रानी मुखर्जी, राघव जुयाल, जयदीप अहलावत, अरशद वर्सी, सौरभ शुक्ला, अभय वर्मा भी हैं। हाल ही में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ भी टीम में शामिल हुए हैं, जो शाहरुख के साथ ‘त्रिमूर्ति’ के बाद दूसरी बार साथ आ रहे हैं। इसके अलावा एसजे सूर्या, अर्जुन दास, जिशु सेनगुप्ता, अक्षय ओबेरॉय और करणवीर मल्होत्रा जैसे कलाकार भी हैं।








