Pathaan 2: शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ ने 2023 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब इसका सीक्वल ‘पठान 2’ को लेकर चर्चा तेज है। हाल ही में दुबई के एक रियल एस्टेट इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें एक डेवलपर स्टेज पर कहते नजर आए, “किसी बड़ी फिल्म का सीक्वल तो बनता ही है… जैसे पठान। तो पठान 2 आ रही है!”
Shah Rukh Khan की King में बेटी सुहाना को एक्शन सिखा रहे हैं पिता, फराह खान ने किया खुलासा
Pathaan 2 का नहीं हुआ आधिकारिक एलान
यह क्लिप देखते ही फैंस उत्साहित हो गए। कई न्यूज साइट्स ने इसे हेडलाइन बना दिया, लेकिन सच्चाई यह है कि शाहरुख या यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) की ओर से पठान 2 की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। न ही वीडियो में शाहरुख खुद इस बारे में कुछ बोलते दिखे। दरअसल, डेवलपर की ओर से कही गई ये बात लोगों को बस अपने प्रोजेक्ट को समझाने के लिए कही गई थी। फिर भी, फैंस की दीवानगी देखिए कि पठान 2 को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई।
Pathaan 2 aa rahi hai 🔥
pic.twitter.com/Epg2knpJRP— 👸Sharania Jhanvi𓀠 (@SharaniaJ) December 9, 2025
रिपोर्ट में जताई गई संंभावना
हालांकि, मिड-डे की एक रिपोर्ट में बताया गया कि Pathaan 2 अगले साल फ्लोर पर जाने की पूरी संभावना है। शाहरुख अपनी फिल्म ‘किंग’ (जिसमें बेटी सुहाना भी हैं) पूरी करने के बाद सीधे इस प्रोजेक्ट पर लग जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार शूटिंग का बड़ा हिस्सा चिली में होगा। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स पहले से ही ‘टाइगर’, ‘वार’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों से मजबूत हो चुका है। ‘पठान 2’ में शाहरुख फिर से अपने आइकॉनिक स्पाई रोल में नजर आने की संभावना जताई जा रही है। शाहरुख का जादू पठान बनकर जादू फिर से चलेगा या नहीं, यह तो वक्त बताएगा।








