Shah Rukh Khan: पांच सितारा होटल की चमचमाती लॉबी। स्टेज पर किंग खान। सामने दुबई के डैन्यूब ग्रुप के चेयरमैन रिजवान साजन और इस बीच में नया इतिहास रच दिया गया। दरअसल, शाहरुख पहले बॉलीवुड सितारे हैं जिनके नाम पर दुनिया का पहला टावर बन रहा है। इसका नाम शाहरुख्ज रखा गया है।
Haq Box Office Collection Day 9: ‘हक’ पर मंडराया फ्लॉप का साया, 9वें दिन नई रिलीज ने तोड़ दी कमर
Shah Rukh Khan हुए भावुक
इस इवेंट में Shah Rukh Khan पहुंचे तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। रिजवान ने कहा, “मैं चाहता था कि लॉन्च भारत में हो। दुबई में नहीं।” शाहरुख ने मुस्कुराते हुए कहा, “ये मेरे लिए घर वापसी है। जैसे मैं यहीं से आया हूं। लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए।”फिर वह भावुक हो गए और बोले, “मेरी मां होतीं तो बहुत खुश होतीं। बच्चों को लेकर आऊंगा और कहूंगा देखो, पापा का नाम लिखा है।”
My Mother Would Be Very Happy if She Was Alive Today – #ShahRukhKhan pic.twitter.com/gOw9IzeVXW
— SRKult (@sr_kult) November 14, 2025
शाहरुख खान ने डायलॉग का चला जादू
इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा शाहरुख खान के एक वीडियो की है। इसमें किंग खान कहते हैं, “ईद का चांद सा हो गया हूं। बाहर कम आता हूं, लेकिन जब आता हूं तो कमाल आता हूं।” यह डायलॉग सुनते ही वहां मौजूद लोग हंसी के ठहाकों के साथ हंस पड़े। पिछले दो महीने से उन्होंने हर डिटेल देखी है। 56 मंजिला इमारत। स्टेट-ऑफ-द-आर्ट। नए सपनों वाले लोग दुबई में आएंगे तो यही उनका पहला पता होगा।
Eid ka Chand, Shah Rukh Khan 😍 @iamsrk#SRK #ShahRukhKhan #teamshahrukhkhan pic.twitter.com/LU5fHbjiaq
— Team Shah Rukh Khan Fan Club (@teamsrkfc) November 14, 2025
कार्यक्रम में दिखा Shah Rukh Khan का जलवा
कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर शाहरुख ने अपना सिग्नेचर पोज भी मारा। फिर ‘डॉन’ की चाल और ‘ओम शांत ओम’ का डायलॉग, “इतनी शिद्दत से मैंने तुम्हें पाने की कोशिश की है… कि हर जर्रे ने मुझे तुमसे मिलाने की साजिश की है। आज आप सबने मुझे मेरी चाहत से मिला दिया। थैंक्स, थैंक्स वेरी मच।” उन्होंने फराह खान के साथ ‘छैया-छैया’ पर ठुमके भी लगाए। उनके साथ रिजवान भी थिरके।
इमारत में क्या खास?
- 56 मंजिलें
- 3-4 साल में तैयार
- एंट्रेंस पर शाहरुख की आर्म्स स्प्रेड पोज वाली मूर्ति
- लोग फोटो खींच सकेंगे
किंग में नजर आएंगे Shah Rukh Khan
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया गया था। शाहरुख के बर्थडे पर जारी किए गए इस प्रोमो वीडियो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में अभिषेक बच्चन और सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।








