Awarapan 2: साल 2007 की कल्ट क्लासिक ‘आवरापन’ का सीक्वल 2026 की सबसे बहुचर्चित फिल्मों में शुमार हो चुका है। इमरान हाशमी की वापसी तो पहले से ही फैंस को बेकरार कर रही थी, लेकिन अब एक नया सरप्राइज आ गया है। इस फिल्म में अब एक धमाकेदार अभिनेत्री की एंट्री हो गई है।
Samantha Ruth Prabhu ने राज निदिमोरू से रचाई शादी
Awarapan 2 में इस दमदार अभिनेत्री की एंट्री
बॉलीवड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी फिल्म में शामिल हो गई हैं। बॉलीवुड हंगामा को मिली जानकारी के मुताबिक ये कास्टिंग फिल्म को इमोशनल डेप्थ देगी और दर्शकों को कुछ नया दिखाएगी। इस बार में सूत्र बताते हैं, “शबाना आजमी ने ‘आवरापन 2’ के लिए हामी भर ली है। उनका रोल फिल्म के लिए परफेक्ट है और वो खुद इस मौके को पाकर बेहद खुश हैं। प्रोड्यूसर विकास भट्ट का ये फैसला फिल्म के इमोशनल सेंटर को मजबूत बनाएगा। दिलचस्प बात ये कि ये शबाना जी की विशेष फिल्म्स के साथ पहली कोलैबोरेशन है।”
V Shantaram की बायोपिक का ऐलान, सिद्धांत चतुर्वेदी निभाएंगे महान फिल्मकार का रोल, पोस्टर रिलीज
View this post on Instagram
कैसा होगा शबाना का किरदार?
फिल्म में शबाना का रोल इमरान हाशमी के साथ उनकी पहली ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस होगी। शबाना और इमरान फिल्म में नैतिक दुविधाओं, तीखे कंफ्लिक्ट और गहरे इमोशंस से भरे सीन में नजर आएंगे। सूत्र ने आगे कहा, “शबाना जी का किरदार अभी सीक्रेट है। मेकर्स कुछ हफ्तों में ऑफिशियली रिवील करेंगे। लेकिन उनकी एंट्री से फिल्म का स्टार कास्ट अब इमरान हाशमी, शबाना आजमी और दिशा पाटनी का अनोखा मेल बन चुका है। सूत्र ने साथ ही ये भी बताया कि फिल्म के लिए अभी और भी सरप्राइज कास्टिंग आने वाली है।
Border 2 से Diljit Dosanjh का पहला लुक आया सामने, देखकर फैंस की बढ़ी उत्सुकता
कब आएगी Awarapan 2?
‘आवरापन 2’ का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं जो ‘फिल्मिस्तान’ (2014) के लिए मशहूर हैं। फिल्म का बड़ा शेड्यूल बैंकॉक, थाईलैंड में शूट हो चुका है। रिपोर्ट्स कहती हैं कि जनवरी 2026 तक शूटिंग खत्म हो जाएगी। वहीं, इसकी रिलीज डेट 3 अप्रैल 2026 को फिक्स की गई है।








