Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर चर्चा में हैं। मंगलवार रात (13 मई) मुंबई में वेब सीरीज ‘है जुनून’ के प्रीमियर में उनकी मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा। हालांकि, जब उनसे उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की वापसी के बारे में सवाल हुआ तो समय ने अपने मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। इससे जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
शो की वापसी के सवाल पर दी ऐसी प्रतिक्रिया
‘है जुनून’ के प्रीमियर में Samay Raina कैजुअल लुक में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फैंस और फोटोग्राफर्स के साथ हंसी-मजाक भी किया। वहीं, जब एक पैपराजी ने पूछा, “भाई, शो कब वापस आ रहा है?” तो समय पहले तो ‘अरे’ कहकर हंसे और फिर सवाल को टाल दिया। तभी उनके दोस्त ने उन्हें वहां से ले जाकर बात खत्म कर दी। इस मजेदार पल ने सभी को हंसा दिया।
View this post on Instagram
नए टूर का कर चुके हैं एलान
13 मई को Samay Raina ने अपने नए कॉमेडी टूर की घोषणा की है। यह टूर यूरोप, यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को कवर करेगा। यह 5 जून से शुरू होकर 20 जुलाई तक चलेगा। टूर की घोषणा करते हुए समय ने लिखा, “मेरे जीवन का सबसे मुश्किल समय मेरी बेस्ट कॉमेडी लेकर आया है। टूर पर मिलते हैं।” फैंस उनके इस टूर को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
शो की वजह से विवादों में आए थे समय रैना
इस साल की शुरुआत में Samay Raina तब चर्चा में आए थे जब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट शो’ में पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया के एक विवादित बयान के बाद उनके और समय सहित अन्य कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इस घटना ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।








