Rohit Shetty: बॉलीवुड के एक्शन और कॉमेडी किंग रोहित शेट्टी की एक कथित हॉरर फिल्म को लेकर हाल ही में खबरें वायरल हो रही थीं। इन खबरों में दावा किया गया था कि रोहित अभिनेत्री नुसरत भरूचा के साथ एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म बना रहे हैं, जिसका निर्देशन ई निवास करेंगे। यह खबर रोहित के हाई-वोल्टेज एक्शन सिनेमा से बिल्कुल अलग होने की वजह से चर्चा में थी।
Raid 2: ‘रेड 2’ का धमाकेदार ऑफर, एक टिकट खरीदें, दूसरा मुफ्त पाएं!
रोहित शेट्टी की टीम ने बताई सच्चाई
हालांकि, अब Rohit Shetty की प्रोडक्शन हाउस ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। न्यूज18 के अनुसार रोहित शेट्टी की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, “कुछ खबरें फैल रही हैं कि रोहित शेट्टी नुसरत भरूचा और ई निवास के साथ एक हॉरर फिल्म पर काम कर रहे हैं। यह खबर पूरी तरह गलत और बेबुनियाद है। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि रोहित शेट्टी या उनके प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले हमसे पुष्टि करें, ताकि गलत जानकारी न फैले।”
Housefull 5 Advance Booking: ‘हाउसफुल 5’ की धमाकेदार शुरुआत, एडवांस बुकिंग में कर डाली इतनी कमाई
रिपोर्ट में किया गया था दावा
पहले की कुछ खबरों में दावा किया गया था कि Rohit Shetty लंबे समय से हॉरर जॉनर में काम करने की सोच रहे थे। इनमें कहा गया था कि वह नुसरत भरूचा को लेकर एक फिल्म प्रोड्यूस करने वाले हैं, जिसमें एक महिला रहस्यमयी और अलौकिक शक्तियों से जूझती नजर आएगी। यह कहानी एक पुराने दबे हुए रहस्य से जुड़ी होने वाली थी। साथ ही, ई निवास को इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट का निर्देशक बताया गया था। खबरों में यह भी कहा गया था कि फिल्म प्री-प्रोडक्शन में है और स्क्रिप्ट में बदलाव के साथ-साथ बाकी कलाकारों का चयन भी चल रहा है। हालांकि, अब Rohit Shetty की टीम ने साफ कर दिया है कि ये सभी दावे झूठे हैं।
Aamir Khan: आमिर खान को किसने गिफ्ट किया था पहला लैपटॉप? नाम जानकर रह जाएंगे हैरान








