Randeep Hooda- Lin Laishram announce first Pregnancy: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी, एक्ट्रेस लिन लैशराम ने आज फैंस को सबसे प्यारी खबर सुनाई। दोनों अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी दी। ये ऐलान और खास इसलिए है, क्योंकि आज ही दोनों की दूसरी शादी की सालगिरह है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट ने लाखों दिल जीत लिए। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक कैंपफायर के सामने बैठी अपनी रोमांटिक फोटो पोस्ट की।
Palash Muchhal-Smriti Mandhana मामले में आया नया मोड़, नंदिका ने दिया ये बड़ा बयान
रणदीप-लिन ने दी खुशखबरी (Randeep Hooda- Lin Laishram announce first Pregnancy)
उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दो साल का प्यार, रोमांच… और अब एक नन्हा मेहमान आने वाला है।” ये छोटा सा संदेश उनके जीवन के नए अध्याय की शुरुआत बता रहा है। दोनों अब पैरेंटहुड की इस यात्रा पर उत्साहित हैं।दोनों की प्रेम कहानी भी कम फिल्मी नहीं।
View this post on Instagram
फिल्मी है लिन-रणदीप की लव स्टोरी
रणदीप और लिन की मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप मोटली में हुई थी। रणदीप एक्टिंग कर रहे थे, लिन ऑर्गनाइजिंग में मदद कर रही थीं। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। लॉकडाउन के दौरान दोनों साथ रहने लगे। 2022 में इंस्टाग्राम पर रिलेशनशिप ऑफिशियल की। फिर 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इम्फाल में पारंपरिक मैतेई रस्मों से शादी की। ये छोटी-सी सेरेमनी मणिपुरी संस्कृति की जीवंतता से भरी थी। शादी के बाद मुंबई में रिसेप्शन पार्टी हुई, जहां इम्तियाज अली, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा जैसे सितारे पहुंचे।रणदीप अपनी सादगी, नेचर लविंग लाइफस्टाइल और मजबूत वैल्यूज के लिए जाने जाते हैं। लिन भी फिल्मों जैसे ‘मैरी कॉम’, ‘जाने जान’ और ‘एक्सोन’ में नजर आ चुकी हैं।
Bigg Boss 19 में डबल इविक्शन का तगड़ा झटका! अशनूर कौर और शहबाज बादेशा घर से बाहर








