Ramayana Glimpse Review: ‘रामायण’ के 7 मिनट के शो रील का आया पहला रिव्यू, जानिए क्या है खास

Ramayana Glimpes Review: नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी यह फिल्म रामायण को नए अंदाज में पेश करने के लिए तैयार है। इस फिल्म का पहला आधिकारिक ट्रेलर 3 जुलाई को रिलीज होगा। जैसे-जैसे यह तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे प्रशंसकों की उत्सुकता और बढ़ती जा रही है।

Sitaare Zameen Par: राष्ट्रपति को कैसी लगी सितारे जमीन पर? पता चल गया

तरण आदर्श का पहला रिएक्शन आया सामने

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट और क्रिटिक तरण आदर्श को हाल ही में ‘रामायण’ का पहला ट्रेलर और 7 मिनट का एक खास विजन शोरील देखने का मौका मिला। उन्होंने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा, “जय श्रीराम… अभी-अभी रामायण का पहला ट्रेलर और 7 मिनट का विजन शोरील देखा। यह आपको स्तब्ध कर देने वाला है…।” उन्होंने एक और पोस्ट में कहा, “पक्का यकीन है कि रामायण केवल आज की फिल्म नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी यादगार होगी। यह बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने को तैयार है। निर्माता नमित मल्होत्रा को इस भव्य प्रोजेक्ट के लिए बधाई!” तरण की इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। प्रशंसक अपनी उत्सुकता को रोक नहीं पा रहे हैं और इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

पहले भाग की शूटिंग हुई पूरी

‘रामायण’ के पहले हिस्से की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। इस मौके पर सेट से एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणबीर कपूर पूरी कास्ट और क्रू को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर ने इसे अपने करियर की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका बताया। उन्होंने साई पल्लवी, यश, रवि दुबे और बाकी सह-कलाकारों की तारीफ की और इस भव्य दृष्टिकोण को हकीकत में बदलने के लिए पूरी टीम की मेहनत को सराहा।

शानदार सितारों से सजी फिल्म

नितेश तिवारी की इस महत्वाकांक्षी फिल्म में सितारों की चमकदार फौज है। रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में हैं, जबकि साई पल्लवी सीता की भूमिका निभा रही हैं। कन्नड़ सुपरस्टार यश रावण के किरदार में दमदार मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, लारा दत्ता कैकयी, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और काजल अग्रवाल मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। इतने बड़े सितारों की मौजूदगी से दर्शकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं।

दो हिस्सों में रिलीज होगी फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होगी, ताकि इस महाकाव्य को पूरी भव्यता के साथ पेश किया जा सके। पहला हिस्सा दिवाली 2026 में और दूसरा हिस्सा दीवाली 2027 में रिलीज होने की संभावना है। हालांकि, अभी आधिकारिक तारीखों की पुष्टि बाकी है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?