Ramayana First Glimpse: ‘रामायण’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में लौट रही है। मशहूर निर्देशक नितेश तिवारी के नेतृत्व में बन रही यह फिल्म आज (3 जुलाई 2025) को सुबह 11:30 बजे अपने पहले आधिकारिक टाइटल ग्लिम्प्स के साथ दर्शकों के सामने आ चुका है। खास बात यह है कि यह लॉन्च देश के नौ प्रमुख शहरों मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, पुणे, कोच्चि, बेंगलुरु और हैदराबाद के प्रसिद्ध प्रसाद्स मल्टीप्लेक्स में एक साथ हुआ।
फिल्म में हैं बड़ी स्टारकास्ट
‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और कन्नड़ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म भारतीय दर्शकों के साथ, वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। हालांकि, इस लॉन्च इवेंट में ज्यादातर कलाकारों की मौजूदगी संभव नहीं है। रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर के साथ लंदन में हैं, जबकि यश अपनी पत्नी राधिका के साथ विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं।
Witness the IMMORTAL story of Rama vs. Ravana 🏹
Ramayana.
Our Truth. Our History.Filmed for IMAX.
From INDIA for a BETTER World.#Ramayana #RamayanaByNamitMalhotra@malhotra_namit @niteshtiwari22 @TheNameIsYash #RanbirKapoor @Sai_Pallavi92 @iamsunnydeol @_ravidubey… pic.twitter.com/4oeEcIALCK
— Yash (@TheNameIsYash) July 3, 2025
Ten years of Aspiration. Relentless Conviction to bring the Greatest Epic of all time to the World. An outcome through a collaboration of some of the world’s best to ensure that Ramayana is presented with the greatest amount of Reverence and Respect.
Welcome to the Beginning.…
— Yash (@TheNameIsYash) July 3, 2025
सनी देओल भी फिल्म में मौजूद
‘रामायण’ में सितारों की चमकदार फौज है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में हैं। लारा दत्ता कैकयी और काजल अग्रवाल मंदोदरी के किरदार निभाएंगी। यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी – पहला भाग दीवाली 2026 में और दूसरा दीवाली 2027 में पर्दे पर दस्तक देगी।
Ramayana Glimpse Review: ‘रामायण’ के 7 मिनट के शो रील का आया पहला रिव्यू, जानिए क्या है खास
बजट और तकनीक का दिखेगा कमाल
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ‘रामायण’ का बजट 835 करोड़ रुपये है, जो ‘कल्कि 2898 एडी’ (600 करोड़), ‘आरआरआर’ और ‘आदिपुरुष’ (दोनों 550 करोड़) से कहीं ज्यादा है। ऑस्कर विजेता वीएफएक्स स्टूडियो डिएनईजी इस फिल्म को दृश्यात्मक रूप से शानदार बनाने के लिए काम कर रहा है। नितेश तिवारी इस फिल्म में रामायण की आत्मा को आधुनिक सिनेमाई भाषा के साथ पेश करने की कोशिश कर रहे हैं, जो पुराने प्रशंसकों और नई पीढ़ी दोनों को आकर्षित करेगी।








