Raid 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही ‘रेड 2’, 15वें दिन कमाए इतने करोड़

Raid 2 Box Office Collection Day 15: अजय देवगन की रेड 2 की बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत बरकरार है। इस फिल्म ने पहले दिन से ही अच्छी कमाई की है। दो हफ्ते के बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों को खीचने में कामयाब रही है। आइए जानते हैं कि 15वें दिन इस फिल्म ने कितना कारोबार किया।

सितारों ने दिखाई दमदार अदाकारी

Raid 2 में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में सौरभ शुक्ला भी कैमियो रोल में है। सभी कलाकारों की अदाकारी ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। पहले भाग की तरह की इसका सीक्वल भी कामयाबी के झंडे गाड़ रही है।

Raid 2 Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस हिलने का नाम नहीं ले रही ‘रेड 2’, दूसरे मंगलवार को कमाए इतने करोड़

अब तक हुई इतनी कमाई

Raid 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 95.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की दमदार कमाई का सिलसिला जारी दिखा। 15वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 71 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 136.06 करोड़ रुपये हो गई है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मिलाकर अगर यह फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेती है तो इसे बड़ी उपलब्धि माना जाएगा।

अब इन फिल्मों में दिखेंगे अजय देवगन

Raid 2 के बाद अजय देवगन दो और सीक्वल फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। पहली फिल्म सन ऑफ सरदार 2 है और दूसरी फिल्म दे दे प्यार दे 2 है। दोनों ही फिल्मों का इंतजार फैंस को लंबे समय से है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?