Pushpa 2 Box Office Collection Day 4: पुष्पा 2 की चल रही आंधी, चार दिन में कमाई 500 करोड़ के पार

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 4: फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज के चार दिन में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 500 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया और कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 3: ‘पुष्पा 2’ ने तीसरे दिन की उड़ा दिया गर्दा, कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Pushpa 2 The Rule ने उड़ा गर्दा

साल 2021 में आई ‘पुष्पा: द राइज’ की सफलता के बाद सुकुमार के निर्देशन में बनी इस सीक्वल को लेकर काफी उत्साह था और फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन जबर्दस्त ओपनिंग दी। पहले दिन फिल्म ने भारत में कुल ₹164.25 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसमें तेलुगु संस्करण से ₹80.3 करोड़, हिंदी संस्करण से ₹70.3 करोड़, तमिल से ₹7.7 करोड़, कन्नड़ से ₹1 करोड़ और मलयालम से ₹4.95 करोड़ की कमाई हुई।

Pushpa The Rule Part 2 Box Office Collection Day 2: ‘पुष्पा 2’ ने दूसरे दिन जमकर छापे नोट

तीसरे दिन फिर दिखा कमाई में उछाल
Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 4
पुष्पा 2- फोटो क्रेडिट- एक्स

हालांकि, दूसरे दिन कलेक्शन में हल्की गिरावट देखी गई, लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने अपनी कमाई में जबरदस्त उछाल मारा और ₹119.25 करोड़ की कमाई की। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने ₹ 113.76 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने कुल मिलाकर ₹501.71करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह ‘Pushpa 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करते हुए भारतीय सिनेमा की एक नई मिसाल कायम की है।

Pushpa The Rule Part 2 ने पहले दिन बनाए ये 10 रिकॉर्ड

Pushpa 2 The Rule ने चौथे दिन मचाया तहलका

फिल्म के प्रदर्शन को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘पुष्पा 2’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक और मील का पत्थर साबित हो सकती है। हिंदी भाषा में यह फिल्म लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। तीन दिन में यह फिल्म 200.7 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही थी। ताजा आंकड़ों की मानें तो चौथे दिन यह आंकड़ा 300 के करीब पहुंच चुका है। फिल्म ने हिंदी भाषा में रविवार को कितनी कमाई की है इसके सटीक आंकड़े देर रात तक ही मालूम चल सकेंगे।

Pushpa The Rule Part 2 First Review: लोगों को कैसी लगी ‘पुष्पा 2’? पहला रिव्यू आया सामने

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?