Hera Pheri 3: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने की खबर देकर फैंस को चौंका दिया था। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। इस फैसले की वजह से सोशल मीडिया पर फैंस अपनी निराशा जाहिर कर रहे थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि परेश रावल ने फिल्म के निर्देशक के साथ क्रिएटिव मतभेदों की वजह से यह प्रोजेक्ट छोड़ा। अब परेश रावल ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी
परेश रावल ने हेरा फेरी 3 को छोड़ने को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगाते हुए रविवार, 18 मई को एक्स पर एक पोस्ट किया। इसके जरिए उन्होंने साफ किया कि उनकी इस फैसले की वजह क्रिएटिव मतभेद नहीं थे। परेश रावल ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं साफ करना चाहता हूं कि ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने का मेरा फैसला क्रिएटिव मतभेदों की वजह से नहीं था। मैं दोहराता हूं कि मेरे और फिल्म के निर्माताओं के बीच कोई क्रिएटिव असहमति नहीं है। मैं निर्देशक प्रियदर्शन जी के लिए बहुत प्यार, सम्मान और विश्वास करता हूं।”
I wish to put it on record that my decision to step away from Hera Pheri 3 was not due to creative differences. I REITERATE THAT THERE ARE NO CREATIVE DISAGREEMENT WITH THE FILM MAKER . I hold immense love, respect, and faith in Mr. Priyadarshan the film director.
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) May 18, 2025
Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी 3’ में नहीं दिखेगा बाबूराव का स्टाइल, परेश रावल ने छोड़ी फिल्म
सोशल मीडिया पर छाया रहता है ‘बाबूराव का स्टाइल’
‘हेरा फेरी’ सीरीज भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है। 2000 में रिलीज हुई पहली फिल्म और 2006 में आई ‘फिर हेरा फेरी’ में परेश रावल के किरदार ‘बाबूराव गणपतराव आप्टे’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनके मजेदार डायलॉग्स और अनोखा अंदाज आज भी मीम्स और सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। ऐसे में, ‘हेरा फेरी 3’ से उनके हटने की खबर ने फैंस को निराश कर दिया था।








