OG Box Office Collection Day 13: पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’ (ओजी) ने शुरुआती दिनों में रिकॉर्ड तोड़े थे। हालांकि,13वें दिन (7 अक्टूबर 2025) यह फिल्म थिएटर्स में धराशायी हो गई। सुजीत के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन थ्रिलर ने पहले हफ्ते में 169.3 करोड़ नेट कमाए थे, लेकिन अब ‘कांतारा चैप्टर 1’ जैसी नई रिलीज और वर्किंग डेज की गिरावट ने दर्शकों को दूर कर दिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म का कलेक्शन अब कितना हो चला है।
OG Box Office Collection Day 13
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार को 1.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब 185.63 करोड़ रुपये हो गया है। पहले हफ्ते में धमाकेदार कमाई के बाद अब ओजी के सामने कांतारा चैप्टर 1 चुनौती बनकर खड़ी है।
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 6: सनी संस्कारी की छठे दिन मुश्किलें बढ़ीं
OG Box Office Collection Worldwide
250 करोड़ बजट वाली ‘ओजी’ ने भारत में अब तक 74 फीसदी से ज्यादा का बजट रिकवर किया है। वहीं वर्ल्डवाइड यह फिल्म 308 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इमरान हाशमी का विलेन रोल और पवन का गैंगस्टर अवतार शुरुआत में हिट रहा, लेकिन अब वर्ड ऑफ माउथ कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।






